एक्सप्लोरर

Special Status for Bihar: विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर छिड़ी रार, BJP ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा- काम करना नहीं आता

बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को निराधार बताते हुए जेडीयू नेताओं को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यशैली ही सही नहीं है.

पटना: बिहार को विशेष राज्य (Special status For bihar) का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर बिहार एनडीए (Bihar NDA) में खींचतान जारी है. एक ही गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) नेता एक दूसरे के खिलाफ बयान देते दिख रहे हैं.  बीते दिनों मुंगेर सांसद और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने लोकसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की बात कही थी.

संसद में उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए औद्योगिक दृष्टिकोण से पिछड़े कुछ राज्यों की तुलना बिहार से करते हुए राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की वकालत की थी. वहीं, वे लगातार ट्वीट कर पीएम मोदी को बिहार पर ध्यान देने की बात कहते हैं. जेडीयू की ओर से ट्विटर पर "देश के प्रधान, बिहार पर दें ध्यान" हैशटैग चलाकर लगातार बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग की जा रही है. 

बीजेपी नेताओं ने अपनी ही सरकार को घेरा

ऐसे में बीजेपी नेताओं ने ललन सिंह समेत पार्टी के अन्य नेताओं को टारगेट करना शुरू कर दिया है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने ललन सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए आंकड़ों के साथ जेडीयू नेताओं की मांग का विरोध किया है. उनका मानना है कि राज्य सरकार अपनी नाकामियों की वजह से बिहार का विकास कर पाने में नाकाफी साबित हो रही है. वहीं, इसका ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ रही है. जबकि केंद्र से बिहार को अपेक्षित सहयोग मिल रहा है.

मिलिए बिहार के इस 'डिजिटल भिखारी' राजू से… PM मोदी का है 'भक्त', लालू यादव भी कभी थे इसके फैन

संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि बिहार सरकार को छह साल में केंद्र ने इतने पैसे दिए हैं कि वो खर्च नहीं कर पाई है. नीतीश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना में भी सरकार पूरा खर्च नहीं कर पाई है. वहीं, सारण से बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी (Rajeev Pratap Rudy) ने भी बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को निराधार बताते हुए जेडीयू नेताओं को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि इनकी कार्यशैली ही सही नहीं है. ऐसी परिस्थिति में बिहार का विकास कैसे हो सकता है. बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग कर रहे JDU नेताओं को उन्होंने एक लहजे में नसीहत भी दे डाली है.

जेडीयू ने किया पलटवार

हालांकि, बीजेपी के वार का जेडीयू ने पलटवार भी किया है. पार्टी प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि नीतीश माॅडल पूरे देश में सर्वमान्य है. केंद्र के साथ-साथ कई राज्यों ने नीतीश माॅडल को अपनाया है. अब जब संजय जायसवाल को यह सब नहीं दिख रहा है तो ये उनका वहम है. ऐसा बोलकर वे केंद्र सरकार को ही कठघरे में खड़ा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

Bihar Corona Guidelines: बिहार में घटते कोरोना मामलों के बीच राज्य सरकार ने दी राहत, जानिए क्या मिली छूट

Bihar News: पटना में 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल, जानिए और कहां दी गयी है ढील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget