एक्सप्लोरर

बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार पर सुप्रिया श्रीनेत का बड़ा बयान, कहा- 'नीतीश कुमार के अंदर…'

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट में हुए विस्तार को लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाया कि बिहार सरकार ने अपने सर्वे के आधार पर क्या किया? आपने पिछड़ों, दलितों के लिए क्या काम किया?

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में बुधवार (26 फरवरी) को हुए कैबिनेट विस्तार के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है. विपक्षी दल बीजेपी और जेडीयू पर हमलावर हैं. कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है. उन्होंने बिहार में हुए कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि जो खींचतान की बात हम करते थे वो दिख रही है. बीजेपी और जेडीयू में वर्चस्व की लड़ाई है. 

सुप्रिया श्रीनेत ने आगे सवाल उठाया कि बिहार सरकार ने अपने सर्वे के आधार पर क्या किया? आपने पिछड़ों, दलितों के लिए क्या काम किया? जिस बीपीएससी के छात्रों पर आपने पानी की बौछारें करवाई उन्हें इस विस्तार से क्या प्रभाव पड़ेगा? ये सिर्फ एक शिगूफा है. नीतीश कुमार के अंदर भय है कि उनके साथ एकनाथ शिंदे वाला हाल न हो जाए. बीजेपी पहले घटक दल को गटकती है. इससे बिहार का भला नहीं होगा, बिहार ने बदलाव का मन बना लिया है.

कैबिनेट विस्तार पर सांसद पप्पू यादव ने भी कसा तंज

नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी तंज कसा है. उन्होंने एक्स (X) पर लिखा है. "मंत्रिमंडल विस्तार कथा, दलित, मुस्लिम, यादव, मल्लाह, कहार, धानुक, अतिपिछड़ा, ब्राह्मण सर्वथा वर्जयेत, नीतीश न, बीजेपी सरकार भवेत, नौ मास पूर्व मुक्त हस्तस्य लूट क्रीड़ा करिष्येत, मन्त्रिपदम धन शोधनम गोरखधंधा भवेत, नीतीश कुमारम मौनः स्वीकृति प्रदानम."

संजय झा ने नए मंत्रियों को दी बधाई

कैबिनेट विस्तार के बाद विपक्षी दल बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन सत्ता पक्ष के नेताओं की ओर से लगातार बधाई दी जा रही है. जेडीयू नेता संजय झा ने एक्स पर लिखा, "बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर माननीय संजय सरावगी जी (दरभंगा), डॉ सुनील कुमार जी (बिहारशरीफ), जीवेश मिश्रा जी (जाले), राजू कुमार सिंह जी (साहेबगंज), मोती लाल प्रसाद जी (रीगा), विजय कुमार मंडल जी (सिकटी) और कृष्ण कुमार मंटू जी (अमनौर) को हार्दिक बधाई तथा उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अशेष शुभकामनाएं."

इसी तरह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी नए सातों मंत्रियों को बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा है, "अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई! बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में नवनियुक्त समस्त मंत्रीगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आप सभी मिलकर बिहार को प्रगति के पथ पर ले जाने में निरंतर योगदान देते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे, यही कामना है."

यह भी पढ़ें- कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार में जेडीयू या बीजेपी मजबूत? जान लीजिए अब 'POWER' में कौन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget