एक्सप्लोरर

नीतीश के साथ हुई कांग्रेस की 'सेटिंग'! खरमास के बाद दिख सकता है 'रिजल्ट', अखिलेश सिंह बोले- CM से हो चुकी बात

Bihar News: बिहार में खरमास बाद कैबिनेट विस्तार होने की संभावना है. कैबिनेट विस्तार के सवाल पर बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने जवाब दिया.

पटना: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह (Akhilesh Singh) ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत. नीतीश सरकार में कैबिनेट विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा था कि 'समाधान यात्रा' के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें कांग्रेस के भी मंत्री बनेंगे. संख्या के अनुसार कांग्रेस (Congress) को मंत्रिमंडल में स्थान मिलना चाहिए. मंत्रिमंडल के इस विस्तार में उम्मीद है कि कांग्रेस के दो मंत्री शामिल होंगे.

'राहुल गांधी को समर्थन मिल रहा है'

अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार में 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत पांच जनवरी से शुरुआत हो चुकी है. किसी राज्य में पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचकर 'भारत जोड़ो यात्रा' को हरी झंडी दिखाई. अभी तक 110 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है. लोगों की भीड़ इस यात्रा में काफी हो रही है. राहुल गांधी को समर्थन मिल रहा है. यह गैर राजनीतिक यात्रा है, लेकिन कांग्रेस को इससे लाभ मिल रहा है. लोग जुड़ रहे हैं. इस यात्रा का असर 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा.

आरजेडी विधायक के बयानबाजी से कोई खुश नहीं- अखिलेश सिंह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को बिहार कांग्रेस की तरफ से निमंत्रण दिया गया है. यात्रा के समापन समारोह शामिल हो सकते हैं, उस समय गया में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा. राहुल गांधी की लोकप्रियता से बीजेपी घबरा गई है. वहीं, मुख्यमंत्री पर आरजेडी विधायक के बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि लालू यादव अभी अस्वस्थ हैं इसलिए अभी तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई है. महागठबंधन में इस तरह की बयानबाजी से कोई खुश नहीं है. कांग्रेस भी ऐसी बयानबाजी का विरोध करती है. आगे उपेंद्र कुशवाहा के डिप्टी सीएम बनने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि ये जेडीयू को तय करना है.

ये भी पढे़ं: RJD ने कहा था- सुधाकर सिंह प्रधानमंत्री हैं क्या, अब JDU के मंत्री बोले- इलाज के लिए आगरा भेजा जाए, VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget