एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: वोटिंग से पहले BJP-JDU पर बरसी कांग्रेस, कहा- 'नीतीश सरकार ने मां दुर्गा के भक्तों को मौत के घाट उतारा'

रणदीप सुरजेवाल ने कहा, "बड़ी-बड़ी डींगें भरने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अब चुप क्यों हैं? केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, गिरीराज सिंह, आरके सिंह, नित्यानंद राय कहां छिपे बैठे हैं?"

पटना: बिहार में पहले चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस ने मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई झड़प को लेकर बीजेपी और जेडीयू पर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बिहार के मुंगेर के आजाद चौक में मां दुर्गा विसर्जन कर रहे भक्तजनों पर JDU-BJP सरकार ने बगैर कारण बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया. दुर्गाभक्तों को दौड़ा-दौड़ा जानवरों की तरह पीटा गया. JDU-BJP को बिहार और देश को जवाब देना चाहिए."

कांग्रेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया है, जिसका शीषर्क है- "नीतीश-भाजपा सरकार ने मां दुर्गा के भक्तों को मौत के घाट उतारा."

कांग्रेस ने पूछा- नरेंद्र मोदी अब चुप क्यों हैं? रणदीप सुरजेवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, गिरीराज सिंह, आरके सिंह, नित्यानंद राय पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "बड़ी-बड़ी डींगें भरने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अब चुप क्यों हैं? केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, गिरीराज सिंह, आरके सिंह, नित्यानंद राय कहां छिपे बैठे हैं? उनकी चुप्पी मुंगेर नरसंहार में उनकी प्रत्यक्ष और परोक्ष संलिप्तता की ओर इशारा करती है!"

सुरजेवाल ने आगे कहा, "खबर यह भी है कि अनुराग कुमार नाम के एक मासूम को JDU-BJP पुलिस ने पुलिस फायरिंग में मौत के घाट उतार दिया और दर्जनों घायल है. क्या मां दुर्गा की उपासना करना अपराध है? BJP-JDU के ये संस्कार-संस्कृति है?"

क्या है पूरा मामला? दरअसल, बिहार के मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई थी. इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चलीं जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. करीब आधा दर्जन लोग इस झड़प में घायल हुए. इस घटना में कोतवाली प्रभारी समेत तीन जवान भी घायल हो गए.

मुंगेर की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के मुताबिक, इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हैं और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि इस मामले में 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस क्षेत्र में बुधवार को मतदान होना है.

ये भी पढ़ें- आज बिहार के 16 जिलों में पहले चरण की वोटिंग, जानें कोरोना महामारी से जुड़े दिशानिर्देश

बिहार में आज पहले चरण की वोटिंग, दूसरे चरण के लिए PM मोदी और राहुल गांधी करेंगे 5 रैलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget