एक्सप्लोरर

बिहार में आज पहले चरण की वोटिंग, दूसरे चरण के लिए PM मोदी और राहुल गांधी करेंगे 5 रैलियां

बिहार में ऐसे समय में चुनाव हो रहे हैं जब कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है. रैली स्थल पर किसी को भी बिना मास्क के आने नहीं दिया जाएगा और जो लोग मंच पर रहेंगे, उन्हें आरटी पीसीआर टेस्ट कराना होगा.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज 71 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है. वहीं अपने-अपने गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार पहुंचेंगे. दोनों नेताओं का चुनाव प्रचार के लिए इस बार राज्य में दूसरा दौरा होगा. इससे पहले मोदी और राहुल 23 अक्टूबर को चुनाव प्रचार करने बिहार गए थे और उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया था.

मोदी आज दरभंगा (सुबह 11 बजे), मुजफ्फरपुर (दोपहर 12:30 बजे) और पटना (दोपहर 2 बजे) में एनडीए उम्मीदवारों के लिए लोगों से समर्थन मांगेंगे, जहां तीन नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा. वहीं राहुल गांधी इसी दिन वाल्मीकिनगर और कुशेश्वर स्थान में महागठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में तीन नवंबर को विधानसभा के दूसरे चरण के साथ मतदान होगा.

पिछले हफ्ते कहां थी रैली पीएम मोदी और राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को बिहार में चुनाव अभियान की शुरूआत की थी. मोदी ने डेहरी आन सोन, गया और भागलपुर में चुनावी रैली की थी, जबकि राहुल गांधी ने नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया था. बिहार में ऐसे समय में चुनाव हो रहे हैं जब कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है. इस स्थिति को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने दरभंगा के जिला मजिस्ट्रेट एस एम त्यागराजन के साथ बैठक की ताकि रैली स्थल पर दिशानिर्देशों का पालन किया जा सके. अधिकारियों का कहना है कि रैली स्थल पर किसी को भी बिना मास्क के आने नहीं दिया जाएगा और जो लोग प्रधानमंत्री के साथ मंच पर रहेंगे, उन्हें आरटी पीसीआर टेस्ट कराना होगा.

मुजफ्फरपुर में मोदी की रैली मोतीपुर में होगी जबकि पटना में उनकी रैली पशु चिकित्सा कॉलेज मैदान में होगी. संयोग से इसी पशु चिकित्सा कॉलेज परिसर के आवास में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद अपने शुरुआती दिनों में अपने भाई के साथ रहते थे.

ये भी पढ़ें- आज बिहार के 16 जिलों में पहले चरण की वोटिंग, जानें कोरोना महामारी से जुड़े दिशानिर्देश

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला को भारत में रहने का हक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget