एक्सप्लोरर

आज बिहार के 16 जिलों में पहले चरण की वोटिंग, जानें कोरोना महामारी से जुड़े दिशानिर्देश

कोविड-19 के बीच हो रहे चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सुरक्षित मतदान के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इन दिशानिर्देशों के तहत एक मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या घटाकर 1000 कर दी गई है.

पटना: आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के करीब 2.14 करोड़ मतदाता 1,066 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे. पहले चरण के लिए 31,380 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस चरण में सबसे ज्यादा गया में 27 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि सबसे कम पांच उम्मीदवार बरबीघा में हैं.

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार, सभी मतदान केंद्रों पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मतदान होगा. सभी मतदान केंद्रों पर एक हजार मतदाता मतदान में शामिल होंगे. पहले चुनाव में मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 थी. मतदाताओं को मास्क, गमछा या तौलिया से मुंह ढककर मतदान के लिए जाना होगा. हालांकि पहचान जाहिर करने के लिए थोड़ी देर के लिए उन्हें हटाना होगा. केंद्रों पर थर्मल थर्मामीटर से मतदाताओं के शरीर के तापमान की जांच होगी, उनके हाथ सेनिटाइज कराए जाएंगे और इसके बाद ग्लब्स पहनकर मतदान देना होगा.

अगर कोरोना के लक्षण पाए गए तो...? वोटिंग वाले दिन अगर किसी मतदाता में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए, तो वह मतदाता उस वक्त मतदान नहीं कर सकेगा. मतदाता को एक टोकन दिया जाएगा. कोरोना संक्रमित और क्वॉरंटीन में रह रहे लोग स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान के अंतिम घंटे में वोट डाल सकेंगे.

कोरोना महामारी की वजह से मतदान का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है. अब मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे चलेगा. हालांकि, 4 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक और 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी.

80 से अधिक उम्र के लोगों के लिए पोस्टल बैलेट इसके साथ ही 80 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करायी गई है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को सैनिटाइज करना, मतदान कर्मियों के लिए मास्क और सुरक्षा सामग्री और थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, साबुन और पानी उपलब्ध कराना शामिल है.

बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है. इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा. वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें- Bihar Elections: पहले चरण में 71 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग, तैयारी पूरी, जानें सब कुछ

बिहार चुनाव : वायरल वीडियो पर चिराग की सफाई,नीतीश कुमार के इशारे पर विडियो वायरल का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget