एक्सप्लोरर

Congress RJD Seat Sharing: लालू यादव ने कांग्रेस को दे दिया 'फाइनल' ऑफर! ये 8 सीटें देने को हुए तैयार

Lok Sabha Elections Seat Sharing: बिहार में इंडिया गठबंधन के तहत सीट बंटवारे की तस्वीर आज साफ हो सकती है. सीट बंटवारे पर आज शाम कांग्रेस और आरजेडी के बीच अहम बैठक है.

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग (Seat Sharing) को लेकर फंसे मामले को सुलझाने के लिए लालू यादव (Lalu Yadav) ने कांग्रेस (Congress) को फाइनल ऑफर दे दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरजेडी की तरफ से आठ सीटों का ऑफर है.

आरजेडी की ओर से कांग्रेस सासाराम, समस्तीपुर, पटना साहिब, भागलपुर, मुजफ्फरपुर/शिवहर, सुपौल, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण की सीटों को लेने के लिए कहा गया है. उधर कांग्रेस कटिहार और पूर्णिया सीट के लिए आरजेडी पर दबाव बना रही है. अब देखना है कि क्या आज (26 मार्च) शाम की बैठक में दोनों दलों के बीच सहमति बन पाती है. बता दें कि कांग्रेस नौ से दस सीटें मांग रही है.

आज आरजेडी और कांग्रेस के बीच अहम बैठक

बताया जा रहा है कि बिहार में इंडिया गठबंधन के तहत सीट बंटवारे की तस्वीर आज साफ हो सकती है. सीट बंटवारे पर आज शाम कांग्रेस और आरजेडी के बीच अहम बैठक है. इस बैठक में सीट बंटवारे पर मुहर लग सकती है.

पूर्णिया सीट से पप्पू यादव हटने को तैयार नहीं

गौरतलब हो कि पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपनी पार्टी 'जाप' का कांग्रेस में विलय कर लिया है. वो पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं. साफ कह दिया है कि वह किसी भी कीमत पर हटने को तैयार नहीं हैं. अब आरजेडी ने जिन आठ सीटों का ऑफर कांग्रेस को दिया है उसमें पूर्णिया का नाम ही नहीं है. ऐसे में सवाल है कि अगर पूर्णिया सीट आरजेडी नहीं देती है तो पप्पू यादव क्या करेंगे?

बता दें कि अभी तक महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है और आरजेडी अपने करीब 10 प्रत्याशियों को सिंबल दे चुकी है. इसको लेकर एक तरफ जहां महागठबंधन में टेंशन है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी सवाल उठा रही है कि अब तक सीटों का बंटवारा क्यों नहीं हुआ?

यह भी पढ़ें- CPIM ने की खगड़िया लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा, संजय कुमार होंगे उम्मीदवार

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget