एक्सप्लोरर

CPIM ने की खगड़िया लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा, संजय कुमार होंगे उम्मीदवार

Lok Sabha Election CPIM Candidate: खगड़िया लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में मतदान होना है. पहले चरण की चार सीटों के लिए नामांकन भी शुरू हो चुका है.

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा भले नहीं हुआ है, लेकिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा लगातार होती जा रही है. सीपीआई (एम) ने खगड़िया लोकसभा सीट (Khagaria Lok Sabha Seat) से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है. महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार संजय कुमार बिहार के खगड़िया से लोकसभा उम्मीदवार होंगे.

खगड़िया लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में मतदान होना है. बिहार में कुल सात चरणों में मतदान होने हैं. पहला चरण 19 अप्रैल को है. इसमें बिहार की चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई के लिए वोटिंग होनी है. पहले चरण के लिए नामांकन भी शुरू हो चुका है.

एनडीए में चिराग पासवान के पास खगड़िया सीट

खगड़िया सीट पर महागठबंधन से एक तरफ जहां सीपीआईएम के प्रत्याशी संजय कुमार कुशवाहा होंगे तो वहीं दूसरी ओर एनडीए से यह सीट चिराग पासवान को दी गई है. हालांकि चिराग पासवान इस सीट से किसे उम्मीदवार बनाएंगे इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. चिराग के खाते में खगड़िया समेत कुल पांच सीटें हैं.

सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में टेंशन

बता दें कि महागठबंधन में मुख्य दल आरजेडी है. लोकसभा चुनावों को लेकर आरजेडी की ओर से बिना सीट शेयरिंग के ही प्रत्याशियों की घोषणा हो रही है. आरजेडी से अब तक करीब 10 प्रत्याशियों को चुनावी सिंबल बांटे जा चुके हैं. सबसे बड़ी बात है कि बिना किसी दूसरे दल के समर्थन के ही सिंबल दिए गए हैं. इसको लेकर महागठबंधन में टेंशन वाली स्थिति है. कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे को सहमति में देरी जारी है. यहां तक कांग्रेस और आरजेडी में टूट वाली स्थिति दिख रही है. अब देखना होगा कि कांग्रेस कितनी सीटों पर मानती है या अगल कदम पार्टी का क्या होगा.

यह भी पढ़ें- Watch: बक्सर से अश्विनी कुमार चौबे का क्यों कटा टिकट? जानिए क्या बोले BJP के उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget