एक्सप्लोरर

आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर कांग्रेस, RJD-BJP और JDU नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Kishore Kunal Death: किशोर कुणाल के निधन पर बिहार के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है. उन्होंने कहा कि धार्मिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किशोर कुणाल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.

Acharya Kishore Kunal Passed Away: बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल का रविवार सुबह निधन हो गया. पटना के महावीर वात्सल्य अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर बिहार के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. वे किशोर कुणाल के निधन दुख जता रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि बहुत दुखद समाचार है. किशोर कुणाल को कौन नहीं जानता. बिहार के लोगों के लिए किए गए उनके काम को कभी भुलाया नहीं जा सकता. 

राजेश राठौड़ ने आगे कहा कि किशोर कुणाल ने धार्मिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम किया उसे निश्चित तौर पर कभी भुलाया नहीं जा सकता.

‘बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी क्षति’
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर कहा कि यह बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है. जो स्थिति है उस स्थिति में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर जिस तरीके से एकाएक आचार्य किशोर कुणाल का निधन हुआ है, इससे बड़ी क्षति बिहार के लिए नहीं हो सकती है.

RJD नेता ने भी जताया दुख
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी किशोर कुणाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा है कि किशोर कुणाल का निधन बिहार के लिए ही नहीं बल्कि भारत के लिए क्षति है. जिस तरीके से उन्होंने धार्मिक क्षेत्र में काम किया और कई अस्पतालों को अपनी निगरानी में चलाया उससे गरीबों को काफी फायदा हुआ, इसे भुलाया नहीं जा सकता.

‘अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा’
बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, कुशल प्रशासनिक अधिकारी रहे, महावीर मंदिर और महावीर कैंसर संस्थान के संस्थापक, बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, आचार्य किशोर कुणाल के गोलोकगमन की अत्यंत ही दुखद खबर मिली है. समाजसेवा और धर्म के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: ‘बिहार और पूरे देश के सनातनी दुखी’, आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget