एक्सप्लोरर

‘बिहार और पूरे देश के सनातनी दुखी’, आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष

Kishore Kunal Death: आचार्य किशोर कुणाल रविवार सुबह निधन हो गया है. उनके निधन पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, मंत्री रेणु देवी और MLC संजय मयूख ने दुख जताया है.

Acharya Kishore Kunal Passed Away: पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल के निधन पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि उनके निधन से बिहार और पूरे देश के सनातनी दुखी हैं और हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें.

बिहार सरकार में मंत्री रेणु देवी ने भी किशोर कुणाल के निधन पर शोक जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त,भारतीय पुलिस सेवा के ख्यातिलब्ध पदाधिकारी, महावीर मंदिर पटना के न्यासी आचार्य कुणाल किशोर के निधन की सूचना से हृदय अत्यंत दुखी है. उनका निधन बिहार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवं अपने श्री चरणों मे स्थान दें.

‘धार्मिक जगत का एक चमकता सितारा चला गया’
किशोर कुणाल के निधन पर बिहार MLC संजय मयूख ने कहा सामाजिक और धार्मिक जगत का एक चमकता सितारा हमारे बीच से चला गया. यह बहुत दुखद है, क्योंकि किशोर कुणाल (पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव) प्रशासनिक सेवा में अधिकारी रहते हुए समाज सेवा से जुड़े थे. बिहार ही नहीं देश के कई क्षेत्रों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता. हम सभी उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.

हार्ट अटैक से हुआ निधन
बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुणाल की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद महावीर वात्सल्य अस्पताल लाया गया था. जहां डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से किशोर कुणाल का निधन हुआ है. वे अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक थे.

इसके अलावा पटना के महावीर मंदिर व्यास के सचिव और पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल के संस्थापक भी थे. IPS अधिकारी के पद से रिटायरमेंट के बाद वे सामाजिक कार्यों से जुड़ गए थे.

यह भी पढ़ें: Kishore Kunal Death: पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का निधन, बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के रहे हैं पूर्व अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget