एक्सप्लोरर

Bihar Politics: कांग्रेस ने बिहार में बनाया नया प्रभारी, दिल्ली हार के बाद पहला महत्वपूर्ण बदलाव

Congress party: दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस बिहार में हर कदम फूंक फूंक कर रखना चाहती है. अपनी रणनीति के तहत पार्टी ने पहला कदम उठा लिया है.

Bihar Congress Incharge: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुक्रवार राज्य में अपने प्रभारी को बदल दिया है और नए बिहार प्रभारी की नियुक्ति की है. हालांकि कई अन्य राज्यों के प्रभारी भी बदले गए हैं. सिर्फ बिहार ही इसमें शामिल नहीं है. देर रात कांग्रेस ने  राज्यों के नए प्रभारियों की लिस्ट जारी की है. 

वर्तमान प्रभारी मोहन प्रकाश हटाए गए

जारी लिस्ट के अनुसार श्री कृष्णा अल्लावारु को बिहार का नया प्रभारी बनाया गया है. के. राजू को बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड का प्रभारी बनाया गया है. कर्नाटक से आने वाले युवा नेता कृष्ण अल्लावरु बिहार में क्या कुछ बेहतर कर पाएंगे ये तो समय बताएगा, लेकिन कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर काम करना जरूर शुरू कर दिया है और कृष्ण अल्लावरु बिहार के वर्तमान प्रभारी मोहन प्रकाश की जगह मिली है. 

मोहन प्रकाश बिहार कांग्रेस के एक साल से अधिक समय तक प्रभारी रहे. उनके नेतृत्व में पार्टी ने बिहार में लोकसभा की तीन सीटें जीतीं. अब कांग्रेस ने कृष्णा अल्लावरु पर दांव आजमाया है. उनकी गिनती बेहतर रणनीतिकार में होती है. उनकी सांगठनिक क्षमता भी कुशल मानी जाती है. अब इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी अल्लावरू को सौंपी गई है.

विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस

दरअसल दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार के बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी ने यह अहम फैसला लिया है. कांग्रेस बिहार में अपनी खोई जमीन को फिर से पाना चाहती है, जिसकी तैयारी विधानसभा चुनाव से कई महीने पहले ही हो चुकी है. 

दिल्ली की तरह बिहार में कांग्रेस अपनी पार्टी की करारी हार देखना नहीं चाहती है. इस बार बिहार में पार्टी ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. राहुल गांधी भी अब तक दो बार बिहार का दौरा कर चुके है. पार्टी ने ये भी साफ कह दिया है कि वो किसी भी हाल में 70 से कम सीट पर नहीं लड़ेंगी. 

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने बिहार में बनाया नया प्रभारी, दिल्ली हार के बाद महत्वपूर्ण बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Lok Bhawan March Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के बाद आज पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडि से कूदे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के बाद आज पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडि से कूदे
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Bihar Lok Bhawan March Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget