एक्सप्लोरर

17 अप्रैल को महागठबंधन की बैठक, 19 को बिहार पहुंचेंगे खरगे, बड़ी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रही कांग्रेस

Mallikarjun Kharge: अप्रैल महीने में मल्लिकार्जुन खरगे बक्सर और पटना दो जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वे 19 अप्रैल को बक्सर और 20 अप्रैल को पटना आएंगे.

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरे एक्शन में है. बिहार में किए गए कई बड़े बदलाव के बाद कन्हैया कुमार के साथ पद यात्रा में पार्टी के दो बड़े नेता राहुल गांधी और सचिन पायलट शामिल हुए, तो अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा भी होने जा रहा है. खरगे अप्रैल महीने में दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे खरगे 

मल्लिकार्जुन खरगे बक्सर और पटना दो जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वे 19 अप्रैल को बक्सर और 20 अप्रैल को पटना जाएंगे. दोनों जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. मल्लिकार्जुन खरगे के दो दिवसीय बिहार दौरे में लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिलने की कोई योजना नहीं है. हालांकि लालू यादव इन दिनों बीमार हैं, तो खरगे उनसे मुलाकात करने जा भी सकते हैं. बहरहाल मल्लिकार्जुन खरगे का ये दौरा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है. 

सूत्रों के मुताबिक इन दो दिनों में बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर ये तय किया जाएगा कि सहयोगी दलों के साथ बेहतर समन्वय कैसे बनाया जाए. वहीं 17 अप्रैल को महागठबंधन के नेताओं की बैठक होने जा रही है. तेजस्वी यादव ने इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी है कि 17 अप्रैल को महागठबंधन की अहम बैठक होगी और इसमें सभी दलों के बीच सीटों के तालमेल और दूसरी अहम बातों पर चर्चा होगी. बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और तेजस्वी यादव की इस बैठक में पहली मुलाकात होगी. दोनों अहम नेताओं की मुलाकात के बाद बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन का क्या बड़ा फैसला होगा, इस पर भी सभी की नजर रहेगी.

बिहार में अपनी पुरानी जमीन तलाश रही कांग्रेस

वहीं इस बैठक के ठीक एक दिन बाद मल्लिकार्जुन खरगे बिहार का दौरा करने जा रहे हैं. यानी पूरी प्लानिंग के साथ कांग्रेस इस बार चुनाव में उतरने की तैयारी कर चुकी है. कांग्रेस अब बिहार में अपनी पुरानी जमीन कन्हैया कुमार के जरिए हासिल करना चाहती है. इसके लिए भले ही उन्हें अपने वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी क्यों ना झेलनी पड़े. अब बिहार में कन्हैया कुमार और कांग्रेस की प्रेशर पॉलिटिक्स कितनी कारगर होगी ये तो समय ही बताएगा. 

ये भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार ने हमें मंत्री बनाया...', भीम संवाद कार्यक्रम के बाद अशोक चौधरी ने पढ़े सीएम के कसीदे

 

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget