एक्सप्लोरर

Video: बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस MP, कीचड़ देख गांव वालों के कंधे पर हुए सवार, बिहार का वायरल वीडियो

Viral Video: बिहार के कटिहार जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बाढ़ के पानी से भरे इलाके में ग्रामीणों के कंधे पर सवार होकर आगे बढ़ रहे हैं. देखें वायरल वीडियो.

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने राजनीतिक गालियारों में एक नई और तीखी बहस छेड़ दी है. इस वीडियो में देखा गया है कि कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के लिए लोगों के कंधे पर सवार होकर पानी करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक दलों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जबकि विपक्षी दल इस घटना को जनता का अपमान बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस इसे जनता का प्यार कह रही है.

गांव वालों के कंधे पर सवार हुए सांसद 

बता दें कि यह वीडियो कटिहार के धुरियाही ग्राम पंचायत से सामने आया है, जहां बाढ़ के कारण कटाव काफी तेज हो गया था. सांसद तारिक अनवर अपने दो दिवसीय दौरे पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, बरारी और मनिहारी विधानसभा के धुरियाही पंचायत में पहुंचे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद तारिक अनवर बाढ़ के पानी से भरे इलाके में ग्रामीणों के कंधे पर सवार होकर आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान और भी लोग वहां मौजूद हैं, जो उन्हें सहारा देते नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

सांसद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए क्या लिखा?

कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "बाढ़ और नदी के कटाव के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मैं प्रभावित परिवारों के साथ हूं और सरकार से जल्दी राहत और ठोस समाधान की अपील करता हूं." जानकारी के मुताबिक, सांसद अस्वस्थ थे और जलभराव वाली जगह पर चलने में उन्हें दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण गांव वालों ने उन्हें गोद में उठा लिया, लेकिन विपक्षी दल ने इस पर कई तीखी प्रतिक्रियाएं दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget