एक्सप्लोरर

'कांग्रेस अपनी पार्टी को कमजोर नहीं होने देगी', दिल्ली और बिहार के लिए रंजीत रंजन का साफ इशारा

सांसद रंजीत रंजन कहा कि हमारी पार्टी संविधान की रक्षा और देश के किसानों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए हमेशा काम करती रही है. उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला.

MP Ranjit Ranjan: सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमिटी के जरिए आयोजित जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में हुआ, जहां कांग्रेस नेत्री ने प्रखंड कांग्रेस कार्यालय भवन का शिलान्यास और चारदीवारी का उद्घाटन भूमि पूजन कर किया. 

तेजस्वी यादव के बयान पर क्या कहा?

इस मौके पर रंजीत रंजन ने मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने तेजस्वी यादव के महागठबंधन पर दिए बयान को लेकर कहा कि "आरजेडी नेताओं के बयान उनके अपने विचार हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस अपनी पार्टी को कमजोर नहीं होने देगी. हमारे भविष्य का फैसला हमारा आलाकमान करेगा." 

कांग्रेस की विचारधारा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी संविधान की रक्षा और देश के किसानों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए हमेशा काम करती रही है. चाहे जीत हो या हार, कांग्रेस अपने सिद्धांतों से पीछे नहीं हटेगी. रंजीत रंजन का ये बयान राजनीतिक हलकों में हलचल मचा देने वाला है और आगामी चुनावी माहौल में इसे इंडिया गठबंधन के घटक दलों के लिए नसीहत के तौर पर देखा जा सकता है. 

रंजीत रंजन ने बीजेपी पर भी निशाना साध और कहा, "देश आज बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं से जूझ रहा है. बिहार में बीपीएससी के छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार कर रही है. यह बेहद दुखद है."

'बीजेपी तानाशाही तरीके से सरकार चला रही है'

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले सत्र में मणिपुर हिंसा, बेरोजगारी, महंगाई और संविधान की रक्षा जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए थे, लेकिन भाजपा ने सदन को चलने नहीं दिया. देश में बीजेपी तानाशाही तरीके से सरकार चला रही है. वे डराने-धमकाने के लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर रही है.

ये भी पढ़ेंः बेगूसराय के विक्रम कुमार पर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तान आतंकी साजिश में शामिल होने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget