एक्सप्लोरर

शहीद को श्रद्धांजलि देने बिहार पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी हो गए फायर, 'अफसोस बस इतना है कि…'

Imran Pratapgarhi: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि विशेष सत्र बुलाने में क्या दिक्कत है? इससे पूर्व में भी इस तरह की परिस्थिति देश के सामने आई है तो संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है. 

Congress MP Imran Pratapgarhi: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मंगलवार (14 मई, 2025) को बिहार पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में वे फायर हो गए. उन्होंने कहा कि अफसोस बस इतना है कि जब पीओके (PoK) अलग हो सकता था, हमारे कब्जे में आ सकता था, ऐसे में अचानक सीजफायर (Ceasefire) किसी के समझ में नहीं आ रहा है. आखिर कौन सी मजबूरी थी? ट्रंप का ऐसा कौन सा दबाव था? संसद का एक विशेष सत्र बुलाकर देश की सरकार को, प्रधानमंत्री को ये बताना चाहिए. 

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए बिहार के लाल मो. इम्तियाज जो बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर थे उनके घर आज हम लोग श्रद्धांजलि देने के लिए जा रहे हैं. भारत की जो सेना है वो अप्रतिम है. इससे बड़ा कुछ नहीं है. एक सवाल के जवाब में कहा कि विशेष सत्र से शरद पवार ने मना नहीं किया है. सारे लोग कह रहे हैं कि विशेष सत्र बुलाना चाहिए. विशेष सत्र बुलाने में क्या दिक्कत है? इससे पूर्व में भी इस तरह की परिस्थिति देश के सामने आई है तो संसद का विशेष सत्र (सदन का) बुलाया गया है. 

'अमेरिका के सामने किस दबाव में है सरकार'

जिस तरह से अमेरिका हस्तक्षेप कर रहा है इसे आप कैसे देखते हैं? इस पर कांग्रेस नेता ने कहा, "मुझे लगता है कि आपको सरकार से सवाल पूछना चाहिए. अगर सीजफायर हो भी रहा है तो उसकी सूचना ट्रंप के ट्वीट से दुनिया को मिलती है. इधर देश के नाम प्रधानमंत्री संबोधन दे रहे होते हैं और उससे आधे घंटे पहले ट्रंप दुनिया को संबोधित कर देते हैं. अमेरिका के सामने किस दबाव में है सरकार? कूटनीतिक तौर पर क्या मजबूरी है ये देश को बताना चाहिए."

पत्रकारों ने इमरान से कहा कि राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं. क्या कहेंगे? इस पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बिल्कुल आ रहे हैं. बार-बार आएंगे. कांग्रेस के हर नेता आएंगे. बड़े-बड़े नेता आएंगे. अंत में उन्होंने सेना को लेकर कहा, "हमारी सेना जिंदाबाद रहेगी."

यह भी पढ़ें- 'लालू-तेजस्वी दुनो के हिस्ट्री बा काला-काला…', BJP ने जारी किया VIDEO, आपने देखा क्या?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget