एक्सप्लोरर

बिहारः मरीजों का हाल लेने पहुंचीं कांग्रेस MLA प्रतिमा दास डॉक्टर से उलझीं, समझाने लगीं प्रोटोकॉल

कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास अपने क्षेत्र के एक अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानने के लिए पहुंचीं थीं.विधायक ने कहा- बिहार सरकार का क्या नियम, क्या कानून है कि विपक्षी को प्रतिनिधि मानने को तैयार नहीं है.

हाजीपुरः कोरोना संकट में भी जनप्रतिनिधि अपनी हनक दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं. मामला वैशाली जिले के राजापाकर का है. यहां शनिवार को कांग्रेस की विधायक प्रतिमा दास एक अस्पताल में मरीजों का हाल लेने के लिए पहुंचीं थीं, इस दौरान अस्पताल में मौजूद चिकित्सक से कुर्सी पर बैठने को लेकर उलझ गईं.

अस्पताल के डॉक्टर ने कुर्सी देने से किया मना

बताया जाता है कि प्रतिमा दास अपने क्षेत्र के एक अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानने के लिए पहुंचीं थीं. यहां आने के बाद वह सीधे अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर के चैंबर में गईं और प्रभारी को कुर्सी छोड़ने के लिए कहा.  प्रतिमा दास ने सामने की कुर्सी पर बैठने से इनकार कर दिया. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को प्रोटोकॉल समझाने लगीं. वहीं, दूसरी ओर अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने भी अपनी कुर्सी देने से साफ मना कर दिया.

इसके कुछ देर के बाद वे डॉक्टर के बगल की कुर्सी पर बैठीं और मरीजों का हाल और स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में बातचीत की. इस कुर्सी को लेकर हुए विवाद पर कांग्रेस की विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि डॉक्टर ने कुर्सी नहीं देकर उनकी बेईज्जती और प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि सरकार का क्या नियम है क्या कानून है कि विपक्षी को प्रतिनिधि मानने को तैयार नहीं है.

पहले भी कांग्रेस जिम्मेदार और आज भी वही

प्रतिमा दास ने कहा कि सरकार में जब कांग्रेस थी तब भी कांग्रेस किसी चीज के लिए जिम्मेदार थी और आज नहीं है तो भी कांग्रेस ही जिम्मेदार है. समस्या का समाधान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करें क्योंकि उन्हीं के नेतृत्व में बिहार चल रहा है. जब तक वह नहीं कहेंगे प्रतिनिधियों का मान सम्मान नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः पटना के बिहटा में 7 साल से बंद ऑक्सीजन प्लांट शुरू, एक दिन में 35 टन जंबो सिलेंडर होगा तैयार

बिहारः पटना पुलिस ने दिखाई ‘दबंगई’, ऑटो को बीच सड़क पर पलटा; महिला और पुरुष समेत कई बच्चे घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget