एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2024: मुसलमानों के आरक्षण वाले लालू यादव के बयान से जयराम रमेश का किनारा, पटना में बताई कांग्रेस की नीति

Jairam Ramesh Statement: लोकसभा चुनाव के इस माहौल में रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश पटना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर बीजेपी को आड़े हाथों लिया.

Bihar Elections 2024: राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने मुसलमानों के आरक्षण वाले लालू यादव के बयान से किनारा कर लिया. उन्होंने कहा कि हमने कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया. धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता. कर्नाटक और तेलंगाना में जो आरक्षण का प्रावधान है आर्थिक और सामाजिक स्तर पर दिया गया है. नागरिकता भी धर्म के आधार पर नहीं दी जा सकती है. बीजेपी ने दिया है. आरक्षण का स्वरूप तभी तैयार होगा जब पूरे देश मे जाति आधारित जनगणना होगी.

पीएम मोदी पर साधा निशाना

जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा के 369 सीटों पर चुनाव हो चुका है. शुरुआती दौर में ही साफ हो चुका था कि दक्षिण भारत में बीजेपी साफ और उत्तर भारत में हाफ हो चुकी है. चार जून को नतीजे हमारे पक्ष में आएगा. हमारे कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है. बीजेपी की कोई लहर नहीं है, युवाओं और मजदूरों में नाराजगी है और निशाने पर पीएम मोदी हैं. पीएम मोदी जिस तरह मंदिर, मस्जिद और हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं वो बता रहा है कि वो ध्रुवीकरण में लगे हैं और सांप्रदायिक रंग देने में लगे हैं.

आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि 400 पार का नारा गायब है. पीएम मोदी को अंदाजा लग चुका है कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस जीत रही है. हमारे वादे जनता को पसंद आ रहे हैं और उन्हें भरोसा हो रहा है. वो 400 पार का नारा दे रहे हैं और हम न्यूनतम मजदूरी दर 400 करने जा रहे है. हमारी गारंटी एक व्यक्ति की नहीं पार्टी की गारंटी है.तेलंगाना और कर्नाटक में किए वादे हमने पूरा किया. मोदी जी से सवाल है कि 400 पार का असल मकसद क्या है? 400 का पार लक्ष्य संघ का पुराना लक्ष्य है. इनका लक्ष्य मनुवादी संविधान लाने का है.

सीएम योगी पर हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएम योगी का पुराना लेख बताता है कि वो किस तरह आरक्षण खत्म करना चाहते हैं. ये संविधान को बदलना चाहते हैं. पीएम मोदी ने अब तक जाति जनगणना पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है. पीएम स्पष्ट करें कि वे जाति जनगणना के पक्ष में हैं या विपक्ष में हैं? सुप्रीम कोर्ट ने 50 फीसद आरक्षण की सीमा तय की थी, पीएम मोदी ये बताएं कि क्या वे इसे 50 फीसद से आगे ले जाएंगे?

ये भी पढे़ं: Bihar Crime: पटना में नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, गाड़ी में मां के सामने बेटी के साथ हुआ रेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget