एक्सप्लोरर

LJP विवाद के बीच चिराग पासवान को कांग्रेस ने दिया पार्टी में आने का न्योता, पशुपति पारस पर साधा निशाना

अजीत शर्मा ने कहा, " राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण पशुपति पारस ने ऐसा किया. वो केंद्र में मंत्री बनना चाहते हैं. इसलिए वे नहीं चाहते कि चिराग पासवान आगे बढ़े."

पटना: एलजेपी में टूट के बाद जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है. कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने चिराग को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर देने के साथ ही सांसद पशुपति पारस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद से ही चाचा पशुपति पारस और भतीजा चिराग पासवान के बीच सियासी उठा-पटक चल रही थी.

केंद्र में मंत्री बनना चाहते हैं पशुपति पारस

अजीत शर्मा ने कहा, " राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण पशुपति पारस ने ऐसा किया. वो केंद्र में मंत्री बनना चाहते हैं. इसलिए वे नहीं चाहते कि चिराग पासवान आगे बढ़े." एलजेपी विवाद को स्वच्छ राजनीति में अनुचित करार देते हुए कांग्रेस नेता ने चिराग पासवान को कांग्रेस में शामिल होने का निमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए सबको मिलकर सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए. कांग्रेस का दरवाजा चिराग के लिए खुला हुआ है.

पार्टी के मालिकाना हक को लेकर विवाद

बता दें कि चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस के बीच पार्टी के मालिकाना हक को लेकर विवाद छिड़ गया है. पांच सांसदों को अपने पाले में करके पशुपति पारस ने पार्टी की कमान अपने हाथों में लेने का मूड बना लिया है. हालांकि, चिराग अपने पोजिशन को छोड़ने को तैयार नहीं हैं. 

पार्टी और परिवार के बीच जारी विवाद के बीच बुधवार को चिराग पासवान ने पीसी की थी. पीसी के दौरान उन्होंने अपने चाचा पशुपति पारस पर धोखा देने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था, " पापा (रामविलास पासवान) के जाने से अनाथ नहीं हुआ था. आज अनाथ महसूस कर रहा हूं. वो (पशुपति पारस) मुझे एक बार बोलते, मैं पद छोड़ देता." वहीं, चिराग ने सीधे तौर पर जेडीयू पर उनकी पार्टी को तोड़ने का भी आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें -

Bihar Corona Update: बिहार के इन जिलों में लगभग खत्म हुआ कोरोना, यहां देखें- अपने जिले का हाल

बिहार की बेटियों को नीतीश कुमार का एक और तोहफा, अब इस क्षेत्र में भी 33 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget