एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 4 घंटे तक की बैठक, क्या कुछ हुआ तय? जानें

Bihar Assembly Election 2025: बैठक में सीट शेयरिंग और नेतृत्व को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. भ्रष्टाचार, चरमराती कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर कैसे घेरना है इसकी रूपरेखा तय हुई है.

Bihar Congress Meeting: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार (15 जून, 2025) की शाम शुरू हुई कांग्रेस की बैठक करीब चार घंटे तक चली. इस बैठक में चुनावी तैयारियों पर बातचीत हुई है. चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ है. तय हुआ है कि 'माई-बहिन मान योजना' का प्रचार-प्रसार और तेज होगा. गांव-गांव जाकर कांग्रेस नेता लोगों को बताएंगे कि महागठबंधन सरकार बनने पर हम इस योजना को शुरू करेंगे और 2500 रुपया हर महीने गरीब महिलाओं को देंगे. 

विधायकों-नेताओं को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं का रजिस्ट्रेशन इस योजना के लिए कराने का निर्देश दिया गया है. बैठक में विधायकों और विधान पार्षदों ने अपनी समस्याओं को बताया. उस पर चर्चा हुई. इसके अलावा बूथ स्तर तक सहयोगी दलों के साथ समन्वय रखना है इस पर बातचीत हुई है. महागठबंधन को कैसे मजबूत बनाया जाए इस पर वार्ता हुई है.

सीट शेयरिंग को लेकर कोई चर्चा नहीं

बैठक में सीट शेयरिंग और नेतृत्व के मुद्दे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. भ्रष्टाचार, चरमराती कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बिहार सरकार को कैसे घेरना है इसकी रूपरेखा तय हुई है. बैठक में कांग्रेस के विधायक, विधान पार्षद और सांसद मौजूद थे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अलावा बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी थे.

बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. यही वजह है कि सांसद राहुल गांधी अब तक चुनावी वर्ष में छह बार बिहार दौरे पर आ चुके हैं. संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं. कांग्रेस महागठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेगी, लेकिन अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती है. 2020 में महागठबंधन में कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ी थी. इस बार भी 70 सीटों की मांग कर रही है. सीटों के लिए आरजेडी पर लगातार दबाव बना रही है.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश कुमार को घेरा, 'सरकार के नाक के नीचे...', CM के स्वास्थ्य पर भी सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget