एक्सप्लोरर

'…इसलिए बौखलाए हुए हैं', गाली वाले मुद्दे पर कांग्रेस ने BJP को घेरा, पवन खेड़ा ने किया डिकोड!

Pawan Khera: पवन खेड़ा ने कहा कि जो गिरफ्तार हुआ है वह कौन है, किसका आदमी है, पता लगाइए. हमारे कार्यकर्ताओं से मारपीट करते हैं. सिर फोड़ देते हैं. ये क्या हो रहा है?

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है. शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि किसने टिप्पणी की? इन्हीं के एजेंट घूमते रहते हैं और बदमाशी करते रहते हैं, ताकि यात्रा से ध्यान भटका सकें. ये हमारी इस यात्रा से बौखलाए हुए हैं. इनकी चोरी पकड़ी गई है, इसलिए बौखलाए हुए हैं. पवन खेड़ा ने गोपालगंज में बयान दिया है.

'ये गुंडागर्दी ज्यादा दिन नहीं चलेगी'

पवन खेड़ा ने कहा कि जो गिरफ्तार हुआ है वह कौन है, किसका आदमी है, पता लगाइए. उन्होंने कहा कि सदाकत आश्रम में गुंडागर्दी कर रखी है. भारतीय जनता पार्टी की गुंडागर्दी जनता देख रही है, पूरा देश देख रहा है. ये गुंडागर्दी ज्यादा दिन नहीं चलेगी. पहले अपने ही प्रधानमंत्री को गाली दिलवाते हैं, ताकि मुद्दा बने, फिर उसको मुद्दा बनाते हैं. इसके बाद सबसे ट्वीट करवाते हैं. फिर सदाकत आश्रम में हमारे कार्यकर्ताओं से मारपीट करते हैं. सिर फोड़ देते हैं. ये क्या हो रहा है?

गिरफ्तार किया जा चुका है युवक

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले शख्स को दरभंगा में पुलिस ने बीते गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया है. दरभंगा के रहने वाले रिजवी ने कांग्रेस की रैली के दौरान पीएम मोदी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था. बवाल इतना बढ़ा कि शुक्रवार को पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जब बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता विरोध मार्च निकालते हुए पहुंचे तो यहां झड़प हो गई. कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई.

उधर मारपीट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. मामला थाने तक पहुंच गया है. बीजेपी की ओर से दिए गए आवेदन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर साजिश के तहत जानलेवा हमले की बात कही गई है. 

यह भी पढ़ें- PM मोदी को गाली दिए जाने के मामले में कांग्रेस का बड़ा बयान, सचिन पायलट और सुप्रिया श्रीनेत ने क्या कहा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget