एक्सप्लोरर

PM मोदी को गाली दिए जाने के मामले में कांग्रेस का बड़ा बयान, सचिन पायलट और सुप्रिया श्रीनेत ने क्या कहा?

Bihar News: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि उस मंच पर हमारे नेता नहीं थे, अगर किसी ने ऐसी हरकत की है तो उस पर कार्रवाई की जाए. सचिन पायलट ने कहा कि हमारी पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी है.

दरभंगा में कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होने के लिए बिहार पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं, इसकी भर्त्सना करता हूं. 

सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं था. हमारी यात्रा आगे निकल चुकी थी. सभ्य और सौम्य राजनीति में इस प्रकार के शब्दों का कोई लेना-देना नहीं है. हमारी पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी है. हमने आज तक ऐसी किसी बात का समर्थन नहीं किया और न ही करेंगे.

'चाहे किसी की भी मां हो वो पूजनीय'

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अपमानजनक टिप्पणी वाले वायरल वीडियो पर कहा, "मैंने उस वीडियो देखा और सुना नहीं है, लेकिन मैंने जो उसके बारे में सुना है मैं उस पर कहती हूं कि चाहे किसी की भी मां हो वो पूजनीय हैं और हम जैसे लोग जो सोनिया जी और इंदिरा जी को अपनी मां मानते हैं हमारे यहां महिला को पूजा जाता है. उस मंच पर हमारे कोई नेता नहीं थे. अगर किसी ने ऐसी हरकत की है तो उस पर कार्रवाई की जाए."

बता दें कि बिहार में विपक्ष के नेता वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हैं. इसी क्रम में यह यात्रा शुक्रवार को बिहार के बेतिया पहुंची. बेतिया में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी ने मतदाता अधिकार यात्रा में हिस्सा लिया. इस यात्रा में सुप्रिया श्रीनेत, सचिन पायलट जैसे कांग्रेस के नेता भी शामिल होने के लिए बिहार पहुंचे. 

मतदाता अधिकार यात्रा पर मनोज कुमार झा ने कहा, "ये यात्रा तेजस्वी और राहुल जी या महागठबंधन की रही ही नहीं बल्कि ये यात्रा अब हर बिहारी की हो गई है और इस यात्रा के माध्यम से पूर्ण बदलाव बिहार चाहता है. इसके लिए मत सुरक्षित रहे. हमें उम्मीद है कि इस यात्रा से जो प्रतिक्रिया मिल रही है उससे बहुत बड़ा बदलाव हम आने वाले दिनों में बिहार में देखेंगे और पूरे देश में भी देखेंगे."

यह भी पढ़ें- कौन है वो शख्स जिसने कांग्रेस के मंच से दी PM मोदी को गाली? नाम-पता सब जानिए, दरभंगा में गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget