एक्सप्लोरर

दिल्ली और मुंबई की तर्ज़ पर अब पटना में चलेंगी सीएनजी बसें, CCTV कैमरों से होगी लैस

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के तरफ़ से मिली जानकारी के मुताबिक़ शुरुआती दौर में 20 डीजल बसों को सीएनजी में कन्वर्ट किया गया था. अब 50 नई बसों का सीएनजी बसों का परिचालन किया जाएगा.

पटना नगर बस सेवा के अलग-अलग रूट्स पर 50 नई सीएनजी बसों का परिचालन शुरु होने जा रहा है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 350 एंबुलेंस का शुभारंभ पटना से विभिन्न जिलों के लिए किया जाएगा.  50 नई सीएनजी बस एवं विभिन्न जिलों के लिए 350 एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ़ संवाद से 24 जुलाई को सीएम नीतीश कुमार करेंगे. 

प्रदूषण मुक्त वातावरण में सुरक्षित सफर

परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी के अनुसार पटना शहर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा यात्रियों को प्रदूषण मुक्त सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने हेतु 50 नई सीएनजी बसों का परिचालन पटना नगर बस सेवा के विभिन्न मार्गो पर शुरु होने जा रहा है. सीएनजी बसों का परिचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा. 

सीएनजी बस से प्रदूषण में आएगी कमी

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के तरफ़ से मिली जानकारी के मुताबिक़ शुरुआती दौर में 20 डीजल बसों को सीएनजी में कन्वर्ट किया गया था. अब 50 नई बसों का सीएनजी बसों का परिचालन किया जाएगा. मार्च 2022 तक सभी सरकारी पटना सिटी डीजल बसों को सीएनजी में कन्वर्ट किया जाएगा.

परिवहन सचिव ने बताया कि पूर्व में डीजल चालित कुछ बसों को सीएनजी में कन्वर्ट कर परिचालन किया गया था. इसके सफल परिचालन के बाद सीएनजी बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है. सीएनजी स्टेशन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है.

सभी सीएनजी बस जीपीएस, सीसीटीवी, पैनिक बटन आदि आधुनिक सुविधाओं से लैस है. यात्रियों को मार्गों की जानकारी के लिए बस के अंदर एवं बाहर कुल 4 चार डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं. बसों के अंदर मोबाइल चार्ज करने की भी व्यवस्था है. 

 

सीएनजी बसों में उपलब्ध हैं ये सुविधाएं:-

1.सीएनजीबसों में ड्राइवर सहित कुल 32 सीटें हैं.

2. सभी बसें जीपीएस युक्त है, जिससे बसों का वास्तविक स्थान पता किया जा सकता है.

3.बसों में पैनिक बटन उपलब्ध है, जिसे आपातकालीन स्थिति में सहयोग हेतु उपयोग किया जा सकता है.

4.सभी बसों में सुरक्षा हेतु 3-3 सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध है.

5.यात्रियों को मार्गो की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बसों के बाहर 3 डिस्प्ले बोर्ड एवं अंदर 1 डिस्प्ले बोर्ड उपलब्ध है.

6.बसों के अन्दर यात्रियों के लिए मोबाईल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है.

7.बसों में आपातकालीन खिड़की हैं, आपातकाल के दौरान बाहर निकलने के लिए उपयोग किया जा सकता है.

8.बसों में पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम है.

9.महिला, ट्रांस्जेन्डर एवं दिव्यांगजनों के लिए सुरक्षित सीटों का प्रावधान किया गया है.

 

पटना के इन मार्गों पर सीएनजी बसों का किया जाएगा परिचालन-

*गांधी मैदान-दानापुर बस स्टैंड:*  10 सीएनजी बस

*गांधी मैदान- दानापुर रेलवे स्टेशन:* 14

*गांधी मैदान- बिहटा आईआईटी:* 17

*गांधी मैदान- पटना साहिब स्टेशनः* 07

*गांधी मैदान-दानापुर हांडी साहेब गुरुद्वारा:* 02

*एम्बुलेंस योजना से सड़क दुर्घटना के फलस्वरुप मृतकों की संख्या में आ सकेगी कमी*

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को समय पर अस्पताल भेजा जा सके एवं अन्य आपातकालीन चिकित्सा सुविधा हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जा सके इसके लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है. 

निजी क्षेत्र में इस प्रकार की एंबुलेंस योजना लाने वाला बिहार पहला राज्य है. इसके कारण एंबुलेंस की उपलब्धता में काफी सुविधा होगी. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में एम्बुलेंस की निजी क्षेत्र में उपलब्धता से सभी बीमारियों एवं प्रसव आदि हेतु भी सभी इसका उपयोग कर सकेंगे. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा.

उल्लेखनीय है कि COVID की दूसरी लहर के दौरान निजी क्षेत्रों में एंबुलेंस की कमी को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत एंबुलेंस योजना को समाहित कर प्रत्येक प्रखंड में दो दो लाभुकों को  2,00,000 लाख की सब्सिडी देते हुए पूरे बिहार में 1000 एंबुलेंस उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया उसके तहत परिवहन विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए और लाभुकों का चयन किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget