एक्सप्लोरर

इंडिगो मैनेजर की हत्या मामले पर आया CM नीतीश का रिएक्शन, जानें- क्या कहा ?

सीएम नीतीश ने पुलिस महानिदेशक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस हत्याकाण्ड के अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी सुनिश्चित करें और स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाएं.

पटना: इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या में मामले में जारी विवादों के बीच सूबे के मुखिया नीतीश कुमार का पहला रिएक्शन आया है. बुधवार को उन्होंने खुद डीजीपी से इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के संबंध में जानकारी ली. स्थिति से अवगत होने के बाद उन्होंने डीजीपी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस हत्याकाण्ड के अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी सुनिश्चित करें और स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाएं.

मामले को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी तरह के अपराध की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती से पेश आये. इस पर डीजीपी ने बताया कि इस हत्याकाण्ड के उद्भेदन के लिये एसआईटी गठित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री इस हत्याकाण्ड को लेकर काफी गंभीर हैं और खुद मामले की लगातार मॉनिटर कर रहे हैं.

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

मालूम हो कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ऑफिस से लौट रहे इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था. इधर, घटना के बाद आननफानन उन्हें इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पेशेवर अपराधियों ने की है हत्या

इस संबंध में बिहार के एडीजी हेडक्वार्टर जितेंद्र कुमार ने एबीपी न्यूज से कहा कि रूपेश की हत्या के पीछे अपराधियों का उद्देश्य मर्डर करना ही था. घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, ये देखकर लगता है कि अपराधी पेशेवर हत्यारे हैं. इस कांड की जांच में एसआईटी, एसटीएफ और एफएसएल की टीम लगी हुई है. पुलिस की तरफ से हुई लापरवाही भी जांच के दायरे में है.

इधर, सचिवालय के डीएसपी राजेश कुमार प्रभाकर भी एयरपोर्ट पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी बिन्दुओं पर जांच की रही है. कुछ सुराग मिले हैं, जो जांच में काम आ रहे हैं, लेकिन उन्हें बताना सम्भव नहीं है.

ये भी पढ़ें -

बिहार: मुजफ्फरपुर में चार युवकों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर जिंदा जलाकर कर दी हत्या तेजस्वी यादव का तंज- नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा बिहार, जबरदस्ती बने सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget