एक्सप्लोरर

आरक्षण को लेकर CM नीतीश का बड़ा बयान, कहा- केंद्र में भी लागू हो बिहार का 'आरक्षण फार्मूला'

सीएम नीतीश ने कहा कि आर्थिक आधार पर सभी के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है. लेकिन ऐसा नहीं है कि जो प्रावधान पहले से है, वो नहीं चलेगा.

पटना: सूबे में आरक्षण को लेकर जारी विवाद के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. बुधवार को सीएम नीतीश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुझे ये जानकारी नहीं कि ऐसी कोई बहस छिड़ी हुई है कि जिन्हें एकबार आरक्षण का लाभ मिला है, उन्हें दोबारा नहीं मिलेगा. यहां (बिहार) तो बहुत पहले से जो नियम लागू है, उसमें ऐसी बात नहीं है. केंद्र का नियम भी बहुत पहले से लागू है.

अगर बदलाव करना है तो करें ये काम

उन्होंने कहा कि आर्थिक आधार पर सभी के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है. लेकिन ऐसा नहीं है कि जो प्रावधान पहले से है, वो नहीं चलेगा. आरक्षण के प्रावधान में यदि कोई परिवर्तन की बात हो, तो जैसे यहां पिछड़े वर्ग के लिए जो आरक्षण है, उसमें पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग दो अलग किया हुआ है. ये जननायक कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने किया था और वो ही अब तक चल रहा है. हम चाहते हैं कि ये केंद्र में भी हो जाए.

सीएम नीतीश ने कहा कि फिलहाल केंद्र में सिर्फ एक वर्ग है. लेकिन आरक्षण का लाभ यदि विभिन्न प्रकार से मिल रहा है, तो ये अच्छा है. लेकिन उसपर कोई चर्चा चल रही है, तो ये अलग बात है, पर किसी को वंचित करने की कोई बात नहीं हो सकती.

जातीय आधार पर जनगणना कराना सही

वहीं, जातीय आधार पर जनगणना पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि ये हो और केवल हम नहीं कह रहे विधानसभा और विधान परिषद में कई बार इसे स्वीकृत करा कर केंद्र को भेजा गया है कि एकबार ऐसा होना चाहिए.

सीएम नीतीश ने कहा कि हमने दो बार केंद्र सरकार को आवेदन भेजा है क्योंकि जातिय आधारित जनगणना एकबार करनी ही चाहिए. पहले होता था पर आजादी के पूर्व से ही ऐसा कराना बंद हो गया. लेकिन ऐसा होने से एक-एक चीज की सही जानकारी मिल जाएगी कि किस जाति के कितने लोग हैं. तब इन सभी चीजों पर निर्णय लेना बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें -

पटना की हवा जहरीली, पर्यावरण मंत्री बोले- पूरी दुनिया में है वायु प्रदूषण की समस्या Bihar Board 10th Exam 2021: परीक्षा से पहले चिट बनाते नजर आए परीक्षार्थी, अब VIRAL हो रही हैं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget