एक्सप्लोरर

CM नीतीश ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, कहा- एक-एक चीज पर है नजर, 17 को होगी सभी दलों की बैठक

कहा कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना तेजी से फैल रहा है. हॉस्पिटल में भी बेड बढ़ाने पर चर्चा की जा रहा है. सबसे जो अहम बात है, वह टेस्ट है ताकी जो लोग पॉजिटिव हैं, वह सामने आ सकें. आपदा प्रबंधन के लोगों को भी इस काम में लगाया गया है.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना स्थित आईजीआईएमएस में गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली. इस दौरान डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, प्रिंसिपल सेक्रेटरी चंचल कुमार आदि ने भी टीका लिया. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मौके पर मौजूद थे. 

इधर, कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि दुनिया भर में यह स्थिति उत्पन्न हुई है. बिहार राज्य में जिस तरह धीरे-धीरे कोरोना बढ़ रहा है, उसको देखते हुए एक-एक चीज पर नजर है. इसका उपाय है कि ज्यादा से ज्यादा टेस्ट हो सके. आरटीपीसीआर टेस्ट पर फोकस है. टीकाकरण भी जोरशोर से होता रहेगा ताकि कोरोना का असर कम से कम लोगों पर हो. 

हर चीज को देखते हुए केंद्र से हो रही बात

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि खास बात यह है कि कोरोना हर जगह फैल रहा है. अभी हर राज्य के लोगों का एक राज्य से दूसरे राज्यों में आना-जाना लगा है. हेल्थ डिपार्टमेंट से एक-एक चीज की जानकारी ली जा रही है. जो भी जरूरत होगी उसके लिए केंद्र सरकार के स्तर से भी बात हो रही है. अभी लोगों को सचेत रहना चाहिए. मास्क लगाना चाहिए. धीरे-धीरे अब इसका असर दिख रहा. 

आपदा प्रबंधन से भी लगातार हो रही बात

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना तेजी से फैल रहा है. हॉस्पिटल में भी बेड बढ़ाने पर चर्चा की जा रहा है. सबसे जो अहम बात है, वह टेस्ट है ताकी जो लोग पॉजिटिव हैं, वह सामने आ सकें. आपदा प्रबंधन के लोगों को भी इस काम में लगाया गया है. हमलोगों ने राज्यपाल से भी अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राज्यपाल के स्तर पर सभी दलों की बैठक कर बातचीत की जाए. इसपर राज्यपाल ने हामी भी भरी और 17 तारीख को सभी दलों की मीटिंग करने पर सहमति बनाई गई है.

यह भी पढ़ें -

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को बताया 'निकम्मा', कहा- कोरोना के नाम पर हजारों करोड़ की लूट हुई

बेड की कमी होगी दूर, 14 और प्राइवेट अस्पतालों को बिहार सरकार ने बनाया कोविड केअर हॉस्पिटल, देखें- पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget