एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को बताया 'निकम्मा', कहा- कोरोना के नाम पर हजारों करोड़ की लूट हुई

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में एक साल पहले भी मरीज अस्पताल में दवा, बेड, ऑक्सीजन, टेस्ट और इलाज के लिए दर-बदर धक्के खा रहे थे और आज भी स्थिति यथावत है.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार निशाना साधा है. तेजस्वी ने नीतीश सरकार को 'निकम्मा' बताते हुए कहा कि पहले ही हमने कहा था कि यह लड़ाई मैराथन है, पुख्ता तैयारी करनी होगी. तेजस्वी ने कोरोना के नाम पर लूट का भी आरोप लगाया. 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, "बिहार ऐसी निकम्मी, नाकारा सरकार से अभिशप्त है जिसे अपनी जिम्मेदारियों का बोध ही नहीं है." उन्होंने कहा, "कोरोना काल के शुरूआती दौर से ही मैंने अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने, सुविधाओं को सुदृढ़ करने व नए अस्पताल बनाने का सुझाव दिया. कोरोना की लड़ाई मैराथन है, पुख्ता तैयारी करनी होगी. लेकिन, चोर दरवाजे से मनोनित होने वाली सरकार कहां जनहित में सकारात्मक सुझाव मानेगी?" तेजस्वी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि जनता भगवान भरोसे जीवन-मरण से संघर्षरत है और मुख्यमंत्री की नाक के नीचे कोरोना के नाम पर बिहार में हजारों करोड़ की लूट हुई है.

भाजपाई स्वास्थ्य मंत्री पॉलिटिकल टूरिज्म में व्यस्त- नीतीश

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में एक साल पहले भी मरीज अस्पताल में दवा, बेड, ऑक्सीजन, टेस्ट और इलाज के लिए दर-बदर धक्के खा रहे थे और आज भी स्थिति यथावत है. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोक स्वास्थ्य, जन कल्याण नीतीश सरकार की प्राथमिकताओं में आज तक नहीं रहा वरना स्वास्थ्य क्षेत्र में नीति आयोग के सूचकांकों में बिहार सबसे नीचे नहीं रहता. उन्होंने कहा कि सरकार के पास इन प्रश्नों का कोई जवाब भी नहीं है.

तेजस्वी ने कहा, "नीतीश येन केन प्रकारेण सत्ता में काबिज हो कुंभकर्णी नींद सो जाते हैं. भाजपाई स्वास्थ्य मंत्री पॉलिटिकल टूरिज्म में व्यस्त है जो कभी-कभार आराम फरमाने बिहार आते हैं."

यह भी पढ़ें-

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, लगातार गिरता जा रहा है रिकवरी रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget