एक्सप्लोरर

Liquor Ban in Bihar: 'पियक्कड़' सम्मेलन कराएंगे CM नीतीश के 'करीबी', कहा- हमरा का कर लेंगे मुख्यमंत्री, तुरंते में बुझा देंगे

पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह ने कहा, " मुख्यमंत्री कोर्ट से भी ऊपर हैं क्या? जब सब लोग कह रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट भी कह रहा है कि कानून ढील करो, तो सरकार को बात मान लेनी चाहिए."

पटना: बिहार में लागू शराबबंदी कानून (Liquor Ban in Bihar) में संशोधन की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी नेता का बड़ा बयान सामने आया है. सीवान के बड़हरिया विधानसभा से जेडीयू (JDU) के विधायक रहे श्यामबहादुर सिंह (Shyambahadur Singh) ने मंगलवार को कहा कि वे ठंड कम होने पर जिले के गांधी मैदान पियक्कड़ सम्मेलन कराएंगे. इस दौरान वे लोगों को जी भर कर दारू पिलाएंगे. एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व विधायक ने कहा कि अगर शराबबंदी का यही हाल रहा तो वे सीएम नीतीश को छोड़कर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का साथ देंगे. 

अब तेजस्वी को सपोर्ट करेंगे श्यामबहादुर

सीवान जिला परिषद में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी में संशोधन करें, तो ठीक है. नहीं तो अब जो भी उन्हें वोट देगा वो बेवकूफ है. अब हम भी तेजस्वी यादव का सपोर्ट करने जा रहे हैं क्योंकि नीतीश कुमार के वोट घट गए हैं. ये बोलते हुए उन्होंने ऐसी बात कही जिसे एबीपी लिख नहीं सकता है.  

Exclusive: बिहार में शराबबंदी से जुड़े कानून में संशोधन को लेकर abp पर पक्की खबर, नहीं होगा केस, सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट

सीवान में होगा पियक्कड़ सम्मेलन

उन्होंने सीएम नीतीश को चेतावनी देते हुए कहा, " मुख्यमंत्री कोर्ट से भी ऊपर हैं क्या? जब सब लोग कह रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट भी कह रहा है कि कानून ढील करो, तो सरकार को बात मान लेनी चाहिए. फिर भी बिहार सरकार ने अगर बात नहीं मानी तो इसके बाद उनको बुझा जाएगा." वहीं, उन्होंने कहा, " ठंड खत्म होने के बाद हम गांधी मैदान में पियक्कड़ सम्मेलन करने जा रहे हैं. इसमें देखा जाएगा कि पीने वाले कितने लोग हैं और ना ही पीने वाले कितने लोग. सभी लोगों को बुलाया जाएगा. जो लोग कहेंगे उन्हें पिलाया जाएगा." अंत में उन्होंने कहा, " नीतीश कुमार हमरा क्या कर लेंगे? अब तो मुझे चुनाव भी नहीं लड़ना है. "

यह भी पढ़ें -

Bihar News: आरजेडी ने बताया क्यों फेल है बिहार में शराबबंदी, अब कानून में संशोधन से पहले लालू यादव की पार्टी ने रख दी शर्त

Bihar Corona Guidelines: बिहार में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, लागू नहीं होगा कोई नया प्रतिबंध, पढ़ें आमिर सुबहानी ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget