एक्सप्लोरर

CM नीतीश ने तेजस्वी के आरोपों पर किया पलटवार, कहा- बोलने वाले बोलते रहें, काम होता रहेगा

सीएम नीतीश ने कहा कि हम राज्य में हो रहे हर एक चीज पर गौर करते हैं. मामला सही पाए जाने के बाद कार्रवाई भी करते हैं. अगर आप नहीं मानेंगे तो हम डिटेल बता देते हैं.

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन हंगामेदार रहा. सीएम नीतीश और नेता प्रतिपक्ष समेत सभी पार्टियों के प्रतिनिधि ने सदन में अपनी बात रखी. लंच के बाद पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर उत्तर दिया. इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला और सीएम नीतीश से कई मुद्दों पर सफाई मांगी.

सबको अपनी बातें रखने का है अधिकार

इधर, जब सीएम नीतीश को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने पहले तो अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों को गिनवाने के लिए राज्यपाल का धन्यवाद किया. फिर तेजस्वी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सबको अपनी बातें रखने का अधिकार है. बातें रखनी चाहिए. आज सबने बातें रखीं भी, जिसके मन में जो है वो बोलें. लेकिन काम हो रहा है. आगे भी होता रहेगा.

उन्होंने कहा कि कोरोना से दुनिया परेशान है. राज्य में भी इसका असर पड़ा. लेकिन उससे निपटने के लिए एक-एक काम किया गया और किया जा रहा है. देश भर में जितनी जांच हुई है, बिहार में जांच का औसत उससे अधिक है. सबसे ज्यादा जांच बिहार में हुई है. अब जिसको जो मन है बोलते रहे, लेकिन सच जान लीजिए.

राज्य में हो रहे हर एक चीज पर करते हैं गौर

उन्होंने कहा कि हम राज्य में हो रहे हर एक चीज पर गौर करते हैं. मामला सही पाए जाने के बाद कार्रवाई भी करते हैं. अगर आप नहीं मानेंगे तो हम डिटेल बता देते हैं. उन्होंने कोरोना जांच में हुई गड़बड़ी के संबंध में कहा कि जांच में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद हमने तुरंत कार्रवाई की. विकास कितना हुआ है ये देख लीजिये. लेकिन फिर भी किसी को बोलना है, तो बोलते रहिए. कोरोना काल में पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था नीचे गयी है. हमारी भी जाएगी ही. लेकिन इस परिस्थिति में भी हमलोग काम कर रहे हैं.

वहीं, इस दौरान जब तेजस्वी ने उन्हें बीच में टोका तो सीएम नीतीश ने कहा " बैठ जाओ, तमको तो गोदी में खिलाया है. जब मैं वहां था तब तुम बच्चे थे. बोलने का मौका फिर मिलेगा. लेकिन अभी बात सुनो आगे काम आएगा. बाद में बोलना, बोलते हो तो मुझे भी अच्छा लगता है."

यह भी पढ़ें -

सदन में तेजस्वी यादव से नीतीश कुमार बोले- 'बैठ जाओ, तुम्हें तो गोद में खिलाया है' जब सदन में तेजस्वी यादव ने श्रेयसी सिंह को कहा- आप हमारी बैचमेट हैं !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget