एक्सप्लोरर

सदन में तेजस्वी यादव से नीतीश कुमार बोले- 'बैठ जाओ, तुम्हें तो गोद में खिलाया है'

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से कहा, "बैठ जाओ, तुम्हें तो गोद में खिलाया है. मैं जब वहां था तब तुम बच्चे थे."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर आज जमकर पलटवार किया है. नीतीश कुमार ने सदन में यहां तक कह दिया कि उन्होंने तेजस्वी को गोद में खिलाया है. राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन के दौरान सीएम नीतीश ने तेजस्वी के आरोपों का भी जवाब दिया है.

सीएम नीतीश के संबोधन के दौरान जब तेजस्वी यादव ने सवाल खड़े किए तो उन्होंने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि आपने जब कहा तो हमने सारी बातें सुनीं. अब आप मेरी बात सुनिए. ये भविष्य में आपको फायदा देगा. मैं तो चाहूंगा कि आपको मौका मिले और आप बोलें. मुझे अच्छा लगता है, जब आप बोलते हैं.

सदम में सीएम नीतीश के संबोधन के दौरान जब तेजस्वी ने उन्हें फिर टोंका तो सीएम नीतीश ने पहले तो प्रतिक्रिया नहीं दी, फिर थोड़ी देर उनकी बात सुनने के बाद कहा, "बैठ जाओ, तुम्हें तो गोद में खिलाया है. मैं जब वहां था तब तुम बच्चे थे."

हमें मौका मिला तो हमने काम किया- नीतीश

नीतीश ने लालू शासन काल पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले क्या स्थिति थी? हमें मौका मिला तो हमने काम किया. सड़क की क्या स्थिति थी? हमने सड़कों का जाल बिछाया. साथ ही उसके रख रखाव की जिम्मेदारी भी तय कर दी.

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि सीएम नीताश को जनता की कोई फिक्र नहीं है. वो केवल अपनी कुर्सी की चिंता है. उन्होंने किसानों के नाम पर हाथ खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें-

जब सदन में तेजस्वी यादव ने श्रेयसी सिंह को कहा- आप हमारी बैचमेट हैं !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के कटिहार में हड़कंप, गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या
बिहार के कटिहार में हड़कंप, गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या
बिहार में बाढ़ और टेंडर के नाम पर अरबों का खेल! पप्पू यादव ने विजय चौधरी से मांगा इस्तीफा
बिहार में बाढ़ और टेंडर के नाम पर अरबों का खेल! पप्पू यादव ने विजय चौधरी से मांगा इस्तीफा
यूपी विधानसभा चुनाव: सपा-कांग्रेस के बीच खींचतान पर JDU, 'ये लोग…'
यूपी विधानसभा चुनाव: सपा-कांग्रेस के बीच खींचतान पर JDU, 'ये लोग…'
मां की तस्वीर के सामने फफक पड़े नीरज कुमार, बोले- मेरा नाम भी ‘न’ से शुरू...
मां की तस्वीर के सामने फफक पड़े नीरज कुमार, बोले- मेरा नाम भी ‘न’ से शुरू...

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का चैलेंज, 'हम सामना करने के लिए तैयार, अगर सरकार को...'
अभिजीत दीपके का चैलेंज, 'हम सामना करने के लिए तैयार, अगर सरकार को...'
'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम
'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम
'जजों ने बिना डरे...' जस्टिस भुइयां और रिटायर्ड जज नरीमन के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी
'जजों ने बिना डरे...' जस्टिस भुइयां और रिटायर्ड जज नरीमन के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट हुए थे तैयार, स्क्रीनराइटर आमिल कियान ने खोला राज
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट, स्क्रीनराइटर ने खोला राज
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
UP राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात
UP राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात
बिल्ली पालन से होगी तगड़ी कमाई, यह एक बिजनेस बना देगा लखपति
बिल्ली पालन से होगी तगड़ी कमाई, यह एक बिजनेस बना देगा लखपति
Embed widget