एक्सप्लोरर

आज औरंगाबाद में CM नीतीश कुमार, मातृ शिशु वार्ड का उद्घाटन करेंगे, और भी बहुत कुछ

Nitish Kumar Pragati Yatra: औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के अलावा पूरी तैयारी कर ली गई है. नीतीश कुमार सुबह करीब 10.30 बजे बेढ़नी पहुंचेंगे.

Nitish Kumar Pragati Yatra Today: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत आज (मंगलवार) औरंगाबाद आ रहे हैं. मुख्यमंत्री की इस प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. अधिकारियों ने सोमवार को देव से लेकर औरंगाबाद के वैसे सभी स्थलों का मैराथन निरीक्षण किया जहां मुख्यमंत्री पहुंचने वाले हैं. हर जगह पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है.

सोमवार की शाम पांच बजे डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. यहां मुख्यमंत्री नौ मंजिला सामान्य ओपीडी और चार मंजिला मातृ शिशु वार्ड का उद्घाटन करेंगे. देव प्रखंड के सिंचाई कॉलोनी के बगल में स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित जमीन का भी निरीक्षण करेंगे. 

पंचायत सरकार भवन का करेंगे उद्घाटन 

मुख्यमंत्री का देव के सूर्य मंदिर में भी आगमन होगा. रूद्र कुंड और सूर्य कुंड का पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का वे निरीक्षण करेंगे. पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के अलावा पूरी तैयारी कर ली गई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह करीब 10.30 बजे बेढ़नी पहुंचेंगे. प्रगति यात्रा को लेकर औरंगाबाद के एसपी अंबरीष राहुल ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर हर जगह ड्रॉप गेट एवं बैरिकेडिंग की गई है. हर जगह रूट लाइनिंग भी कर ली गई है. कुल मिलाकर 300 से 350 जगह को चिह्नित किया गया है. जहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा की आवश्यकता थी उन सभी जगह पर फोर्स की तैनाती की गई है.

इससे पहले बीते सोमवार को नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत नवादा पहुंचे थे. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने नवादा जिले को 211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी. 202 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का भी स्थल निरीक्षण किया. 

यह भी पढ़ें- Budget 2025: 3 मार्च को इस साल का आखिरी बजट पेश करेगी नीतीश सरकार, 28 फरवरी से शुरू होगा सत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget