एक्सप्लोरर

Bihar News: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन समारोह का हिस्सा बनेंगे सीएम नीतीश, गुरुवार को होंगे मुंबई के लिए रवाना

Maharashtra Government: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मुंबई जाएंगे. आज बुधवार को सीएम की सिक्योरिटी टीम रवाना हो चुकी है. 

CM Nitish Kumar Will Go To Mumbai: महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बाद गुरुवार को नई सरकार का गठन होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को रखा गया है. इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करने वाले हैं. राजधानी पटना से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे. आज बुधवार को सीएम की सिक्योरिटी टीम रवाना हो चुकी है. 

शपथ ग्रहण समारोह में सीएम होंगे शामिल 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह मुंबई दौरा महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर है. मुख्यमंत्री कल मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे. नीतीश कुमार का इस शपथ ग्रहण समारोह में जाना एनडीए के लिए शुभ संकेत भी माना जा रहा है. अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव है और अब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई जा रहे हैं और शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे तो कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार ने मैसेज दे दिया है कि बिहार सहित पूरे देश में एनडीए इंटैक्ट है.

जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी जा सकते हैं. बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित हुए थे. महायुति यानी बीजेपी-शिवसेना शिंदे-एनसीपी पवार को 230 सीटों पर प्रचंड बहुमत मिला था. हालांकि बीजेपी से ही सीएम बनना तय था लेकिन एकनाथ शिंदे की राजनीतिक पैतराबाजी के कारण और उनके मान मनुव्वल में सरकार बनने में काफी देर लगी. इसे लेकर विपक्ष ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है. 

देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना तय 

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में इस पर फैसला होगा. बैठक में बीजेपी पर्यवेक्षक और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहेंगी. बैठक के बाद दोनों पर्यवेक्षक कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात करेंगे. वैसे मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो चुका है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: JDU ने भी मिलाए उपराष्ट्रपति के सुर में सुर, केंद्र सरकार को दे दी CM नीतीश से सीख लेने की नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget