एक्सप्लोरर

दिल्ली दौरे पर जाएंगे CM नीतीश कुमार, मनमोहन सिंह के परिवार से करेंगे मुलाकात, सियासी अटकलों का दौर जारी

Nitish Kumar News: बिहार में चल रही सियासी अटकलों के बीच रविवार से सीएम नीतीश कुमार दिल्ली के दो दिन के दौरे पर हैं. वे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के परिवार से भी मुलाकात करेंगे.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार (29 दिसंबर) को दिल्ली जाएंगे. वे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे. वहीं दूसरी तरफ बिहार में चल रही सियासी अटकलों के बीच नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है. सीएम नीतीश दिल्ली में कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. 

RJD विधायक के बयान के बाद से मची हलचल

दरअसल, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने हाल ही में सीएम नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का ऑफर दिया था. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है. राजनीति में कोई हमेशा दोस्त या दुश्मन नहीं होता. राजनीति परिस्थितियों का खेल है. राजद विधायक ने कहा बिहार में फिर खेला हो सकता है.

अगर नीतीश कुमार सांप्रदायिक ताकतों को छोड़कर आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे. भाई वीरेंद्र के बयान के बाद से बिहार में सियासी पारा हाई है. नीतीश कुमार को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है. नीतीश कुमार की खामोशी ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को और हवा दी है.

हालांकि बीजेपी और जेडीयू विधायक भाई वीरेंद्र के बयान को लेकर साफ कर चुकी है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला आरजेडी के नेता दिन में सपने देख रहे हैं. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की सरकार है. बिहार में विकास भी हो रहा है इसलिए जनता जंगलराज की वापसी नहीं चाहती.

उन्होंने कहा कि अब तो घमंडिया गठबंधन भी बिखर चुका है. वहीं बीजेपी बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आरजेडी के लोग दिन में सपने देख रहे हैं. सत्ता की बैचेनी में वो पागल हो गए है. पागलपन में कुछ भी बयान दे रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि आरजेडी के नेता मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं. उन्हें लूट-खसोट के दिन याद आ रहे हैं. लेकिन सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर सियासी उठापटक को लेकर चर्चाएं होने लगी है.

यह भी पढ़ें: BPSC अभ्यर्थी धरना मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस का नोटिस, थाने में पेश होना का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget