एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोग भड़काएंगे लेकिन पहले का दिन याद रखिएगा

सीएम नीतीश कुमार ने बगैर किसी का नाम लिए विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग गांव में जाकर भड़काएंगे, याद रखियेगा क्या हाल था पहले. एमएलए, एमपी और केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी 12 किलोमीटर पैदल चलते थे.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नल-जल और नाली-गली योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि नल-जल और नाली-गली योजनाओं से तकरीबन 51 लाख घरों तक साफ पानी पहुंचाने का काम किया गया है. सीएम नीतीश ने पूर्व की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले गर्मी के दिनों भी गांवों में कीचड़ रहता था. लेकिन हमारी सरकार जब से बनी गांवों की स्थिति में सुधार करने की कोशिश की गयी.

उन्होंने बगैर नाम लिए विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग गांव में जाकर भड़काएंगे. याद रखियेगा क्या हाल था पहले. एमएलए, एमपी और केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी 12 किलोमीटर पैदल चलते थे. आज लोगों के इच्छा और आवश्यकता के अनुसार काम हो रहा है.

सीएम ने मुंगेर के खैरा आरा के बड़हरा और खगड़िया की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि पीने के पानी में फ्लोराइड, आर्सेनिक और आयरन के कारण लोगों की परेशानियों को खुद देखा. उसके बाद स्वच्छ पीने का पानी घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया.

सीएम नीतीश कुमार ने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि हर घर तक पक्की नाली और गली योजना, हर-घर शौचालय का निर्माण, महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी समेत कई कार्य किए गए. पंचायतों को अधिकार दिया गया. लोगों से घर में बने शौचालय का उपयोग करने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि कुछ लोग अभी भी खुले में शौच करना ज्यादा मुनासिब समझते हैं. लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए की ऐसा करना पर्यावरण के अनुकूल नहीं है.

उन्होंने कहा कि 8386 ग्राम पंचायतों के 1,14,691 वार्डों में 1,13,902 वार्ड में नल-जल का काम पूरा हो गया हैं और इस कार्य के लिए 12,700 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं. सीएम ने वार्ड सदस्यों और मुखिया को बधाई दी और कहा कि ये लोग भी सरकार के अभिन्न अंग हैं. इनकी सहमति से ही पंचायतों के सारे कार्य किए जा रहे हैं. बिहार में विकास तेज गति से हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget