एक्सप्लोरर

Niyojit Teacher: नीतीश कुमार का बड़ा एलान, परमानेंट होंगे नियोजित शिक्षक, जानिए कैसे मिलेगा राज्य कर्मी का दर्जा

Nitish Kumar News: शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को खुशखबरी दी. उन्होंने सरकारी शिक्षक बनाए जाने को लेकर संकेत दिए.

पटना: राजधानी पटना के गांधी मैदान में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए गुरुवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पहुंचे थे. शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर नीतीश  काफी खुश दिखे. इस दौरान उन्होंने नियोजित शिक्षकों (Niyojit Teacher) को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमलोगों ने वर्ष 2006-07 में बड़ी संख्या में विद्यालय भवनों का निर्माण कराने का फैसला लिया था, उस समय हमने पंचायत और नगर निकायों के माध्यम से नियोजित शिक्षकों की बहाली शुरू कराई थी. नियोजित शिक्षकों की कुल संख्या 3 लाख 68 हजार है. बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में 68 हजार नियोजित शिक्षक भी शामिल हुए हैं, इनमें से 28,815 नियोजित शिक्षक सफल हुए हैं.

हमलोग शेष सभी नियोजित शिक्षकों के लिए भी अलग से परीक्षा का आयोजन कराकर उन्हें सरकारी शिक्षक बनाएंगे. आप लोगों से आग्रह है कि आप सभी अच्छे ढंग से और पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को पढ़ाएं.

दो माह के अंदर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री और केके पाठक जो शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं उनसे हम कहेंगे कि बहाली के काम में तेजी लाकर शिक्षकों के शेष 01 लाख 20 हजार रिक्त पदों पर अगले दो माह के अंदर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें. हमलोगों ने सात निश्चय -2 के तहत 10 लाख नौकरी एवं 10 लाख लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया है. आज 01 लाख 20 हजार नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है और अगले दो माह में पुनः शिक्षकों की नियुक्ति होगी. हेडमास्टर के पद पर 50 हजार और 51 हजार सिपाही एवं पुलिस अधिकारी के पदों पर बहाली की जा चुकी है.

'5 लाख लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है'

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का तय किया था, अगले डेढ़ साल के अंदर उसे पूरा करा देना चाहते हैं. अभी तक देश में ऐसा कभी नहीं हुआ है. 5 लाख लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है. हमलोगों ने टोला सेवक एवं तालीमी मरकज से जुड़े लोगों का मानदेय भी काफी बढ़ा दिया है. आप सभी को राज्य सरकार हरसंभव सुविधा एवं सहायता प्रदान करती रहेगी. नवनियुक्त शिक्षकों को मैं पुनः बधाई देता हूं.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में CM नीतीश ने खुलकर कही दिल की बात, बहाली पर जताई खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? नहीं भरा जा सका बेल बॉन्ड, आया ये अपडेट
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? नहीं भरा जा सका बेल बॉन्ड, आया ये अपडेट
CM पद पर फैसले से पहले BJP के मंत्री का बड़ा बयान, 'अगर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार...'
CM पद पर फैसले से पहले BJP के मंत्री का बड़ा बयान, 'अगर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार...'
Bihar Next CM: 'सम्राट चौधरी ही नीतीश कुमार के…', अगले CM को लेकर NDA के इस नेता का बड़ा खुलासा
'सम्राट चौधरी ही नीतीश कुमार के…', अगले CM को लेकर NDA के इस नेता का बड़ा खुलासा
बिहार: नीतीश कुमार जिस आरोप से बचे थे उस पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा
बिहार: नीतीश कुमार जिस आरोप से बचे थे उस पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा

वीडियोज

दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध कहीं और, मार भारत में क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण |Irsan US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget