एक्सप्लोरर

Special Status for Bihar: विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर बोले CM नीतीश कुमार के मंत्री- पता नहीं क्या है ये, आज तक समझ ही नहीं पाया

रामप्रीत पासवान ने कहा, " कहा, " मुझे पता ही नहीं विशेष राज्य का दर्जा क्या है. मैं मंत्री हूं लेकिन आज तक मुझे समझ नहीं आया कि विशेष राज्य का दर्जा क्या होता है. मुझे बहुत जानकारी नहीं है." 

कैमूर: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग पर विवाद जारी है. एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) समेत जेडीयू (JDU) के नेता लगातार केंद्र से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. वहीं, गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद बीजेपी (BJP) के नेता इस मांग का विरोध करते हुए तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं. इसी क्रम में बीजेपी कोटा से नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) में मंत्री रामप्रीत पासवान (Rampreet Paswan) ने इस संबंध में अटपटा बयान दिया है.

रामप्रीत पासवान ने कही ये बात

बीते दिनों बिहार के कैमूर पहुंचे पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के संबंध में किए गए सवाल पर कहा, " मुझे पता ही नहीं विशेष राज्य का दर्जा क्या है. मुझे तो आज तक समझ में ही नहीं आया कि ये आखिर है क्या. मैं मंत्री हूं लेकिन आज तक मुझे समझ नहीं आया कि विशेष राज्य का दर्जा क्या होता है. केंद्र की सरकार ने बहुत ज्यादा पैसे बिहार सरकार को दिए हैं, जिसकी सभी को जानकारी है. बिहार का विकास हो इस बाबत प्रधानमंत्री ने बिहार को पैकेज भी दिया है. पैसे तो मिल ही रहे हैं. तो ऐसे में विशेष राज्य के दर्जा का मिलने से क्या होगा इस बात की मुझे बहुत जानकारी नहीं है." 

Samaj Sudhar Abhiyan: कार्यक्रम के दौरान भड़के CM नीतीश, कहा- नफरत है तो चले जाइए बाहर, क्यों आए हैं यहां

उपेंद्र कुशवाहा ने साधा निशाना

वहीं, जेडीयू के नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) द्वारा बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जब बीजेपी के सरकार में केंद्र में मंत्री थे, तब उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवा दिया. उनकी तो बहुत वाहवाही होती उसी समय. उस समय बोले ही नहीं, अब बिहार में एनडीए में आ गए हैं तो कह रहे हैं विशेष राज्य का दर्जा दीजिए. ये कौन सी बात है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री की इस बात पर CM नीतीश को आ गई थी हंसी, मुख्यमंत्री ने बताया- ये सुनकर हुआ था बहुत आश्चर्य

Nitish Cabinet Meeting: लालू यादव के वादे को पूरा करेंगे CM नीतीश! 25 सालों से लंबित पुल निर्माण के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget