एक्सप्लोरर

KK Pathak Viral Video: क्या 'गालीबाज' IAS केके पाठक पर होगी कार्रवाई? सीएम नीतीश कुमार ने दिया जवाब

CM Nitish Kumar Statement: आईएएस केके पाठक का मामला बिहार में तूल पकड़ते जा रहा है. वहीं, इसको लेकर मीडिया ने शुक्रवार को सीएम से सवाल किया तो उन्होंने को जवाब दिया है.

पटना: बिहार में सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक (IAS KK Pathak) इन दिनों चर्चा के विषय बने हुए हैं. गाली देते हुए उनका वायरल वीडियो (IAS KK Pathak Viral Video) आने के बाद अभी वो सुर्खियों में हैं. इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. वहीं, अररिया में समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) के तहत पहुंचे सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से शुक्रवार को मीडिया ने आईएएस केके पाठक को लेकर सवाल किया. इस पर उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो मामले को चीफ सेक्रेटरी देख रहे है. जांच हो रही है. 

इस मामले में सभी चीजों की जांच हो रही है- सीएम

नीतीश कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो मामले को अधिकारी जांच कर रहे हैं. सभी चीजों की जांच हो रही है. गुरुवार की रात में ही मुझे इसकी जानकारी मिली थी. बता दें कि केके पाठक मद्यनिषेध आबकारी और निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव सचिव हैं. इसके साथ ही बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के डीजी भी हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक कर रहे हैं. इसमें वो गुस्से में दिख रहे हैं. इस वीडियो में प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और बिहारियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं. 

'बासा' ने केके पाठक के खिलाफ खोला मोर्चा

वहीं, वीडियो के वायरल होते ही बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) ने केके पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. केके पाठक को पद से हटाने की मांग कर रहा है. पटना के सचिवालय थाना में एफआईआर के लिए आवेदन भी दिया है. इसके साथ ही शुक्रवार को बासा से जुड़े अधिकारियों ने सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक का विरोध जताया. राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने तीन मिनट का मौन धारण किया और आईएएस केके पाठक की बुद्धि की शुद्धिकरण के लिए कामना की.

ये भी पढ़ें: Upendra Kushwaha News: बिहार में आगे नहीं चल पाएगी महागठबंधन की सरकार! उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget