एक्सप्लोरर

JDU News: बिहार चुनाव से पहले JDU ने 'सुपर टीम' का किया ऐलान, ललन सिंह बाहर, लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

Nitish Kumar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू अपने संगठन को लेकर काफी एक्टिव है. वहीं, जेडीयू ने 23 पार्टी पदाधिकारियों की सूची जारी की है.

JDU News: जेडीयू अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कार्य विभाजन किया है. इसको लेकर पार्टी ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज भी जारी की है. जारी लिस्ट के अनुसार सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय अघ्यक्ष रहेंगे. राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा कार्यकारी अध्यक्ष होंगे. वशिष्ट नारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. केसी त्यागी को राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी मिली है. वहीं, सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. बता दें कि इस लिस्ट में 23 नेताओं को जगह मिली है, लेकिन ललन सिंह को जगह नहीं मिल पाई है.

संगठन को मजबूत करने में लगे हैं सीएम नीतीश

जेडीयू की कमान फिर से संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार पार्टी और संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार अपनी पार्टी नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दे रहे हैं. लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार का सिक्का चलने के बाद जेडीयू देश भर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है. कुछ दिन पहले ही जेडीयू ने ऐलान किया था कि वह एनडीए गठबंधन में झारखंड के अंदर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. झारखंड चुनाव में उम्मीदवार उतारने की बात करने वाली जेडीयू अब अपने फार्मूले पर काम करना शुरू कर चुकी है.

कई राज्यों के प्रभारी नियुक्त

आज जेडीयू नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी सीएम नीतीश कुमार ने सौंपी हैं. आज जेडीयू ने कई राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की है. हाल के दिनों में जेडीयू की सदयस्ता लेने वाले मनीष कुमार वर्मा को नीतीश कुमार ने दो राज्यों का प्रभार दिया है. मनीष वर्मा को उड़ीसा और कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, बिहार विधान परिषद के सदस्य भगवान सिंह कुशवाहा को नीतीश कुमार ने दिल्ली प्रभारी बनाया है.

बिहार सरकार के मंत्री और अपने सबसे करीबी नेताओं में से एक श्रवण कुमार को सीएम नीतीश ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है. आज सीएम नीतीश ने पार्टी के कुल 23 नेताओं को विभिन्न राज्यों में बड़ी जिम्मेदारी दी है. नीतीश कुमार ने नॉर्थ-ईस्ट का प्रभारी पार्टी के सांसद रामप्रीत मंडल को बनाया है तो वहीं, कहकशां परवीन को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना का प्रभारी बनाया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Police: बिहार पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ किया MOU, करार में कर्मियों को क्या-क्या मिलेगा लाभ? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget