एक्सप्लोरर

CM नीतीश ने सारण तटबंध का किया निरीक्षण, कहा- कटावरोधी कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

सीएम नीतीश ने कहा कि कई जगहों पर एरियल सर्वे कर हमने स्थिति का जायजा लिया था. इस बार बरसात से पहले आज हमने स्थल निरीक्षण और एरियल सर्वे कर तटबंध की मरम्मत के लिए किये जा रहे कामों को देखा.

छपरा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले के पानापुर प्रखंड में करचोलियां गांव स्थित गंडक नदी के सारण तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कामों का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तटबंध को इस प्रकार से मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है ताकि आसपास के तटीय इलाके पूरी तरह से सुरक्षित रहें.

बाढ़ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों को उन्होंने कहा कि कटावरोधी कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सारण और गोपालगंज के बीच स्थित सारण तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कामों की समय-समय पर वरीय पदाधिकारियों की ओर से मोनिटरिंग करायी जाएगी और आनेवाले समय में तटबंध का चौड़ीकरण और पक्कीकरण का काम भी कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि बाढ़ से हर साल होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह सजग है.

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सारण तटबंध को मजबूती प्रदान करने का काम तेजी से किया जा रहा है. काम बेहतर तरीके से चल रहा है. हमने सुझाव भी दिए हैं, ताकि तटबंध को और अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बाढ़ के समय लोगों को परेशानी हुई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से काम किया जा रहा था.

सीएम नीतीश ने कहा कि कई जगहों पर एरियल सर्वे कर हमने स्थिति का जायजा लिया था. इस बार बरसात से पहले आज हमने स्थल निरीक्षण और एरियल सर्वे कर तटबंध की मरम्मत के लिए किये जा रहे कामों को देखा है. काम बेहतर ढंग से आगे बढ़ रहा है और उम्मीद है कि यह काम जल्द से जल्द पूरा हो जायेगा. तटबंध कमजोर होने से बरसात के समय में खतरा सकता है. उससे बचाव और लोगों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम होने चाहिए. इसी को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सारण तटबंध का पक्कीकरण भी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - 

बिहार के इस गांव में लोग नहीं जाते हैं थाने और कोर्ट, खुद में ही बैठक कर सुलझा लेते हैं सारा मामला रविशंकर प्रसाद ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना, पूछा- किसके दबाव में की थी सचिन वाजे की नियुक्ति?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की गिनती शुरू, लड्डू बनाने में जुटे BJP कार्यकर्ता
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की गिनती शुरू, लड्डू बनाने में जुटे BJP कार्यकर्ता
EO विमल कुमार हत्याकांड पर सियासत, NDA विधायक पर तेजस्वी यादव के आरोप
EO विमल कुमार हत्याकांड पर सियासत, NDA विधायक पर तेजस्वी यादव के आरोप
'PM मोदी बताएं मेरी सुपारी किसने दी?' हमले की फोटो शेयर कर बोले पप्पू यादव
'PM मोदी बताएं मेरी सुपारी किसने दी?' हमले की फोटो शेयर कर बोले पप्पू यादव
डेहरी विधायक पर लगा EO की हत्या का आरोप! बोले- 'मेरे पास इतना समय नहीं है...'
डेहरी विधायक पर लगा EO की हत्या का आरोप! बोले- 'मेरे पास इतना समय नहीं है...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget