एक्सप्लोरर

Kakolat Waterfall: सीएम नीतीश ने ककोलत में पर्यटक सुविधाओं का किया लोकार्पण, सैलानियों में खुशी

Nitish Kumar News: ककोलत जलप्रपात में दोबारा एंट्री को लेकर पर्यटक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. वहीं, अब लोकार्पण के बाद सैलानियों को खोल दिया जाएगा.

Kakolat Waterfall: बिहार के मुखिया नीतीश कुमार शनिवार को नवादा पहुंचे. उन्होंने बिहार के कश्मीर के रूप में विख्यात ककोलत जलप्रपात में पर्यटक सुविधाओं का लोकार्पण किया. सीएम ने ककोलत जलप्रपात के मुख्य द्वार पर फीता काटकर लोकार्पण किया उनके साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेम कुमार मौजूद रहे. करीब आधे घंटे तक ठहर कर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का अवलोकन किया.

मौके पर कई नेता और अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री ने पौधारोपण भी किया. हालांकि मुख्यमंत्री ककोलत झरने तक नहीं पहुंच सके. सीएम ने कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता है और हमेशा विकास कार्य करते रहेंगे. मौके पर क्षेत्र के विधायक, एमएलसी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. वहीं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनात रही. इस लोकार्पण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों में खुशी की लहर है.

वहीं, तीन सांल से बंद ककोलत को अब नए सिरे से निर्माण के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. दो वर्ष पूर्व नीतीश कुमार ककोलत का अवलोकन करने के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा था कि ककोलत को नए सिरे से बनाया जाएगा और पर्यटकों को अबतक की सबसे अच्छी सुविधा दी जाएगी. अब ककोलत अब पूरी तरह से बनकर तैयार है. पर्यटकों को अब पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी.

सीएम ने पुल का किया उद्घाटन 

बता दें कि नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के तरफ से बनाए गए पुल का उद्घाटन किया. 493.64 लाख रुपये की लागत से यह नव निर्मित पुल बना है. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विशेष योजना) अंतर्गत नालंदा जिला के चेरो के निकट एनएच-31 को जोड़ने वाले द्वारिका बिगहा हरनौत पथ (MDR) में उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण किया गया है. इस पुल से इस इलाके के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

ये भी पढे़ं: Kakolat waterfall: ककोलत जलप्रपात का आज सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन, तस्वीरों में देखें बिहार के इस पर्यटक स्थल की झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget