एक्सप्लोरर

Bihar News: CM नीतीश ने की सात निश्चय 2 के तहत समीक्षा बैठक, सिंचाई के पानी को लेकर अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार राजनीति के साथ-साथ विभाग को लेकर काफी एक्टिव दिख रहे हैं. सोमवार को लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक की.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में सात निश्चय-2 (Saat Nishchay Yojana) के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी योजना की समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक में मुख्यमंत्री को सात निश्चय योजना की दिशा में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई. बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय -2 के संबंध में वर्ष 2021 में ही बैठक हुई थी. हर खेत तक सिंचाई का पानी, लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समय के अंदर पहुंचे, इसको लेकर तेजी से काम करें. जितना जल्द हो सके हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा दें, इस काम में तेजी लाएं. लोगों की सुविधाओं के लिए और उनके हित में हम निरंतर काम करते हैं. 

तेजी से काम को आगे बढाएं- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि भू-जल स्तर को मेंटेन रखने और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिये भी कई कार्य किए गए हैं. जल के संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2019 में जल-जीवन हरियाली अभियान की शुरूआत की गई है. जल और हरियाली है तभी जीवन सुरक्षित है. पिछली बैठकों में हर खेत तक सिंचाई निश्चय योजना के संबंध में एक-एक बात पर चर्चा हुई थी. उन्होंने कहा कि अभियंताओं के साथ बैठक कर तेजी से काम को आगे बढाएं. स्थल पर भी जाकर किए जा रहे कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करें. हर हाल में वर्ष 2025 तक इस योजना को पूर्ण करें.

कई मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी नलकूप योजना के संबंध में ठीक से सर्वेक्षण करा लें ताकि कोई क्षेत्र छूटे नहीं और सभी को इसका लाभ मिले. सरकार की तरफ से हरसंभव सहयोग किया जाएगा. पिछली बैठकों में हुई बातों पर ध्यान देते हुए तेजी से काम को आगे बढ़ाएं ताकि निर्धारित समय सीमा के अंदर हर खेत तक सिंचाई निश्चय योजना का काम पूरा हो. वहीं, इस दौरान लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, सहित कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Bihar Summer Camp: इस बार गर्मी की छुट्टियों में लगेगा समर कैंप, मस्ती के साथ होगी पढ़ाई भी, जानें नई पहल की बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget