एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Birthday: नीतीश कुमार को जन्मदिन पर मिली देश सेवा की सलाह, सदन में स्पीकर ने कहा- आप आगे बढ़ें

Bihar CM Nitish Kumar: आज विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन है. स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने नीतीश कुमार से कहा कि आप ऐसे ही विकास करते रहें.

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar Birthday) का आज जन्मदिन है. देश भर से उन्हें बधाई मिल रही है. बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान सदन में स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने अपने आसन से जन्मदिन की बधाई दी. इतना ही नहीं बधाई में बड़ी बात भी कह दी. इस दौरान बीजेपी के सदस्य सुनते रहे. स्पीकर ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि आप ऐसे ही विकास करते रहें. आपने बिहार की सेवा की है अब औगे बढ़ें और देश की सेवा कीजिए.

72 साल के हो गए नीतीश कुमार

आसन से बधाई सुनकर नीतीश कुमार गदगद हो गए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने खड़े होकर स्पीकर का अभिवादन किया. सीएम नीतीश कुमार आज 72 साल के हो गए हैं. जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है. साथ ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत तमाम नेताओं की ओर से बधाई आ रही है.

दो बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित

इधर, बिहार विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इसके पहले सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल पर चर्चा हुई. खूब हंगामा भी हुआ. विपक्ष के विधायकों ने कुर्सी तक उठा ली. स्पीकर को चेतावनी देनी पड़ी. प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायकों ने गलवान शहीद के अपमान का मुद्दा उठाते हुए जमकर हंगामा किया. इसके बाद विपक्ष ने सदन का बायकॉट कर दिया. दो बजे बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. दो बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई है.

क्या है गलवान वाला मामला?

गलवान घाटी में शहीद हुए जय किशोर के पिता राज कपूर सिंह को वैशाली kr पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस पर पिटाई करने का आरोप भी लगा है. शहीद के सम्मान में बने स्मारक वाली भूमि को लेकर विवाद है. 25 फरवरी 2023 का मामला है.

यह भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha Session 2023: विधानसभा में भारी हंगामा, विपक्ष के विधायकों ने उठाई कुर्सी, स्पीकर ने चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget