एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: पीएम मोदी की यूएस यात्रा को सीएम नीतीश ने बताया 'दूरगामी', तारीफ करते हुए कही दिल की बात

Nitish Kumar News: प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की सफल यात्रा से लौटे. 'क्वाड' बैठक और भारतीय समुदाय कार्यक्रम में वहां शामिल हुए. वहीं, इस यात्रा को लेकर सीएम कुमार ने सफल बताया है.

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की सफल और अहम तीन दिवसीय यात्रा के बाद सोमवार को स्वदेश रवाना हो गए. इस यात्रा के दौरान उन्होंने ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) के सदस्य देशों के शासन प्रमुखों की बैठक और भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित किया, वहीं, पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बधाई दी. उन्होंने 'एक्स' पर मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि 'इस यात्रा के दूरगामी एवं सकारात्मक प्रभाव होंगे.'

नीतीश कुमार ने एक्स पर दी प्रतिक्रिया

नीतीश कुमार ने कहा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभी हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने को लेकर लिए गए निर्णय स्वागत योग्य हैं. दोनों देशों के बीच लिए गए निर्णयों से अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे. बिहार के लोग माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं और उनसे उत्पन्न होने वाले नए अवसरों से उत्साहित हैं.'

'विश्व के नेताओं और भारतीय प्रवासियों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से किया गया स्वागत उनके नेतृत्व को मजबूती प्रदान करता है. इस यात्रा के दूरगामी एवं सकारात्मक प्रभाव होंगे. इस सफल यात्रा के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री को बधाई.

पीएम मोदी ने की कई द्विपक्षीय बैठकें

बता दें कि पीएम मोदी ने अपनी इस यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं. वहीं, विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की सफल और अहम यात्रा के बाद नई दिल्ली रवाना हुए.'

ये भी पढे़ं: एनकाउंटर मॉडल पर बीजेपी-जेडीयू में तकरार, RJD ने नीतीश को साथ लेने पर दिया चौंकाने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget