एक्सप्लोरर

एनकाउंटर मॉडल पर बीजेपी-जेडीयू में तकरार, RJD ने नीतीश को साथ लेने पर दिया चौंकाने वाला बयान

Bihar Politics: आरजेडी ने बिहार में यूपी जैसा एनकाउंटर मॉडल लागू करने की मांग का विरोध किया है, इसे असंवैधानिक और अराजकता फैलाने वाला बताया है. वहीं, सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया.

UP Encounter Model: यूपी की तरह बिहार में एनकाउंटर मॉडल लागू करने की मांग को लेकर बीजेपी और जेडीयू में जारी तकरार के बीच आरजेडी का बड़ा बयान आया है. आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने मंगलवार कहा कि अगर जेडीयू को बीजेपी की मांग पसंद नहीं है तो फिर क्यों जेडीयू बीजेपी के साथ है? अगर जेडीयू को संवैधानिक व्यवस्था पर विश्वास है तो असंवैधानिक कार्य करने वाली बीजेपी के साथ जेडीयू क्यों खड़ी है? अलग हो जाए.

क्या आरजेडी जेडीयू को साथ लेगी? इस पर उन्होंने कहा कि जो भी दल हमारी विचारधारा हमारी सोच से सहमत है. नफरत के माहौल को जो भी दल समाप्त करना चाहता है. उन सबको हम साथ लेकर आगे बढ़ने को तैयार हैं जो भी दल देश की एकता के लिए काम करना चाहता है उन दलों को लेकर हम लोग आगे बढ़ने को तैयार हैं.

इस नीति से फैलेगीअराजकता- एजाज अहमद 

आगे एजाज अहमद ने कहा कि जो भी लोग एनकाउंटर मॉडल लागू करने की बात कह रहे हैं उनको भारत के संविधान न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास नहीं है. इस नीति से अराजकता फैलेगी. वोट और राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए बीजेपी यह सब बोल रही है. यूपी-महाराष्ट्र में एनकाउंटर हो रहा है. सरकार के स्तर पर कानून को हाथ में लिया जा रहा है.

बीजेपी कर रही है यूपी की तरह एनकाउंटर नीति की मांग

बता दें कि बिहार में यूपी की तरह एनकाउंटर नीति अपनाए जाने की बीजेपी मांग कर रही है. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर और मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये योगी मॉडल अपनाया जाए व एनकाउंटर किया जाए.  वहीं, इस पर आरजेडी ने सवाल उठाते हुए जेडीयू पर निशाना साधा.

ये भी पढे़ं: UP Encounter Policy: यूपी एनकाउंटर नीति की मांग पर बिहार एनडीए में फूट, बीजेपी के समर्थन पर जेडीयू भड़की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget