एक्सप्लोरर

CM Nitish Kumar Birthday: महाशिवरात्रि पर 71 के हुए CM नीतीश कुमार, पटना की सड़कों पर लोगों को पिलाया जा रहा दूध

Nitish Kumar 71st Birthday: सीएम के जन्मदिन पर हर तरफ से बधाइयां आ रही हैं. जेडीयू कार्यकर्ता अनोखे तरीके से मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाने में लगे हैं. आज ही महाशिवरात्रि भी है.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का आज जन्मदिन है. वे आज 71 साल के हो गए हैं. सीएम के जन्मदिन पर हर तरफ से बधाइयां आ रही हैं. जेडीयू कार्यकर्ता अनोखे तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाने में लगे हैं. इस अवसर पर जेडीयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के सपनों को पंख लगाने में जुटे दिखे. पटना की सड़कों पर शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया और शराब छोड़ो, दूध पियो की बात कही. इस दौरान लोगों को दूध भी पिलाया गया.

गरीब लोगों के बीच दूध का वितरण करने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लंबी आयु की कामना की. इसके साथ ही पूजा अर्चना भी की गई. जेडीयू कार्यकर्ता अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि आज हमारे मुख्यमंत्री का जन्मदिन है. इस कारण हम लोगों ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया. ये संयोग अच्छा है कि आज महाशिवरात्रि भी है और हमारे मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है. हम लोगों ने मुख्यमंत्री की योजना शराबबंदी को लेकर जागरूकता फैलाया और लोगों को शराब छोड़ने और दूध पीने के लिए प्रेरित किया है.

यह भी पढ़ें- UP Election 2022: 'राम राज्य' और 'मन की बात' से PM मोदी पर निशाना, पढ़ें बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने क्या कहा

सीएम नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

इधर, महाशिवरात्रि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. मंगलवार को ट्वीट कर लिखा- "महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं. यह पर्व सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए."

यह भी पढ़ें- March 2022 Vrat and Festival: महाशिवरात्रि से शुरू हो रहा मार्च, जानें इस महीने बिहार में कौन-कौन से व्रत-त्योहार होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget