एक्सप्लोरर

Bihar Flood: CM नीतीश कुमार ने खोला 'खजाना', दुर्गा पूजा से पहले बाढ़ पीड़ितों को दिए जाएंगे इतने रुपये

Bihar CM Nitish Kumar: कुल 48 हजार बाढ़ पीड़ितों को मदद मिलेगी. डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि दी जाएगी. 9 अक्टूबर को यह राशि दे दी जाएगी. पढ़िए पूरी खबर.

Bihar Flood News: बिहार में कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. इस बीच बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने खजाना खोल दिया है. शुक्रवार (04 अक्टूबर) को सीएम नीतीश कुमार बाढ़ का जायजा लेने के लिए दरभंगा पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री ने फूड पैकेजिंग सेंटर का निरीक्षण किया. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को डीबीटी के माध्यम से सात-सात हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी. 

दुर्गा पूजा से पहले 9 अक्टूबर को यह राशि दे दी जाएगी. कुल 48 हजार बाढ़ पीड़ितों को मदद मिलेगी. निरीक्षण के दौरान दरभंगा में सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए. दरभंगा के बिरौल में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच मुख्यमंत्री ने चेक वितरण भी किए.

बिहार में करीब 18 जिले हैं बाढ़ से प्रभावित

बीते गुरुवार (03 अक्टूबर) को जारी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों में आई बाढ़ के कारण करीब 18 जिले प्रभावित हैं. इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज, सारण और खगड़िया शामिल हैं. इन जिलों के 88 प्रखंडों में 479 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले लगभग 16.05 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

राहत कार्य में जुटी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम

बाढ़ प्रभावित आबादी में से लगभग 18 हजार लोगों को जिला प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ एवं स्थानीय नावों के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर लाया गया है. जिला प्रशासन की ओर से अन्य राहत के कार्य किए जा रहे हैं. बाढ़ से प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की कुल 17 और एसडीआरएफ की कुल 19 टीम को तैनात किया गया है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से 451 सामुदायिक रसोई केंद्र का संचालन किया जा रहा है. इसके माध्यम से लगभग 2.54 लाख लोगों (थाली की संख्या) को भोजन कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- घूसखोर निकला NIA का DSP, 2.5 करोड़ में की थी 'डील', 3 गिरफ्तार, JDU की पूर्व MLC से जुड़ा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget