एक्सप्लोरर

घूसखोर निकला NIA का DSP, 2.5 करोड़ में की थी 'डील', 3 गिरफ्तार, JDU की पूर्व MLC से जुड़ा मामला

CBI Arrested NIA DSP: बिहार के गया से एनआईए के डीएसपी के दो एजेंट गिरफ्तार किए गए हैं. वहीं डीएसपी को पटना से गिरफ्तार किया गया है. जानिए क्या है पूरा मामला.

Gaya News: रिश्वत लेने के मामले में बिहार में बड़ी कार्रवाई हुई है. एनआईए के एक डीएसपी अजय प्रताप सिंह और उनके दो एजेंट को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. 20 लाख रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया है. बताया जाता है कि सीबीआई ने यह कार्रवाई रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक और जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव की शिकायत पर की है. रॉकी यादव ने ही एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था.

गया में 19 सितंबर को हुई थी छापेमारी

दरअसल, गया के एपी कॉलोनी स्थित जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर पिछले मीहने 19 सितंबर को एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी. यह छापेमारी करीब 20 घंटे तक चली थी. इस दौरान 4.3 करोड़ रुपये नकद और कई हथियार बरामद किए गए थे. एनआईए पटना शाखा के डीएसपी अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी. 

इसके बाद रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव ने एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. इसकी शिकायत उन्होंने सीबीआई से की थी. कहा था कि डीएसपी ने नक्सली मामले में फंसाने की धमकी देकर 2.5 करोड़ रुपये मांगे हैं. जांच में इस शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई की टीम ने गया से डीएसपी के दो एजेंट को रिश्वत के 20 लाख रुपये के साथ गुरुवार (03 अक्टूबर) की देर रात गिरफ्तार किया है. वहीं पटना से एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है. खबर तो यह भी है कि सीबीआई ने डीएसपी के घर सहित यूपी में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी की है.

जेडीयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के पीए रविंद्र यादव ने एनआईए छापेमारी के पीछे किसी आरजेडी के कद्दावर नेता के होने की आशंका जताई है. बताया जाता है कि दो एजेंटों की गिरफ्तारी में सीबीआई की टीम में 6 एसपी और 4 डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल थे. इस पूरे मामले में एनआईए की ओर से आज शुक्रवार (04 अक्टूबर) की सुबह एक्स (X) पर बयान जारी कर पुष्टि की गई है.

यह भी पढ़ें- Pankaj Yadav: RJD नेता पंकज यादव को क्यों मारी गई गोली? SP ने किया खुलासा, सामने आई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget