एक्सप्लोरर

Caste Census: जातीय जनगणना को लेकर कोर्ट में दायर याचिका से सीएम नाराज, नीतीश कुमार के बयान पर उठने लगे सवाल

Nitish Kumar Statement: सीएम नीतीश कुमार जातीय जनगणना को लेकर काफी सक्रिय हैं. वहीं, शुक्रवार को उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर बयान दिया., जिस पर बिहार में चर्चा शुरू हो गई है.

पटना: बिहार में हो रही जातीय जनगणना (Caste Census) को लेकर कोर्ट में लगातार याचिका दायर हो रही है. इस पर शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे किसी को क्या परेशानी है? अनुसूचित जाति और जनजाति, (SC and ST)  पिछड़ों और अति पिछड़ों की संख्या बढ़ती है या जो भी हो, उससे क्या दिक्कत है? वहीं, सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद सवाल उठने लगे हैं कि सीएम को कैसे पता है कि गणना के बाद सिर्फ अनुसूचित जाति और जनजाति, पिछड़ों और अति पिछड़ों की संख्या बढ़ने वाली है?

जगह-जगह चुनौती दी जा रही है- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि जाति आधारित गणना हम लोग कर रहे हैं, ये जाति आधारित जनगणना नहीं है. जनगणना करवाना केंद्र सरकार का काम है. 2011 में केंद्र सरकार ने जनगणना के अलावा जाति आधारित जनगणना भी करवाई थी लेकिन कभी आंकड़ा पब्लिश नहीं किया गया. ऑल पार्टी प्रतिनिधिमंडल को लेकर हम पीएम से मिले थे और मांग किये थे कि जातीय जनगणना कराइए, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से मना कर दिया गया कि नहीं कराया जाएगा. खुद करा लीजिए. अब बिहार सरकार खुद से जातीय जनगणना करा रही है तो इसको जगह-जगह चुनौती दी जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका

सीएम ने अपने संबोधन में अधिकारियों से कहा कि हम लोग जाति आधारित गणना जो करवा रहे हैं ये आप सब लोगों का दायित्व है. बता दें कि जातीय जनगणना कराने के बिहार सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार को जाति जनगणना कराने का संवैधानिक अधिकार नहीं है. साथ ही इस पर खर्च हो रहा 500 करोड़ रुपये भी टैक्स के पैसों की बर्बादी है.

सुप्रीम कोर्ट हुई सुनवाई

वहीं, जातीय गणना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज पटना हाई कोर्ट अहम निर्देश दिया है. इसके तहत याचिकाकर्ता की याचिका अब पटना हाईकोर्ट में सुनी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि तीन दिन में सुनवाई कर पटना हाईकोर्ट मामले में अंतरिम आदेश दे.

ये भी पढ़ें: Anand Mohan Row: 'बाहुबली' की रिहाई पर चिराग पासवान ने कर दी सवालों की बौछार, नीतीश सरकार की मंशा पर कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget