एक्सप्लोरर

Karnataka Oath Ceremony: कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथ समारोह में जुटेंगे विपक्षी नेता, CM नीतीश और तेजस्वी होंगे शामिल

CM Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर काफी सक्रिय है. वहीं, सीएम नीतीश कुमार 20 मई को कर्नाटक जाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

पटना: कांग्रेस (Congress) ने तीन दिनों की मैराथन बैठकों और गहन मंथन के बाद बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि कर्नाटक की सत्ता का ताज सिद्धारमैया(Siddaramaiah) के सिर पर सजेगा और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार नई सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. बेंगलुरू में 20 मई को शपथ ग्रहण का आयोजन होगा. वहीं, इस शपथ समारोह में विपक्ष के तमाम दिग्गज शामिल होंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. बता दें कि सिद्धारमैया 2013 से मई 2018 के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

कर्नाटक में कांग्रेस की हुई जीत

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं. वहीं, बेंगलुरु में आज शाम सात बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है जिसमें सिद्धरमैया को औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जाएगा. सिद्धरमैया और शिवकुमार शाम तक बेंगलुरु पहुंचेंगे.

विपक्षी एकता के लिए प्रयास कर रहे हैं नीतीश कुमार

वहीं, नीतीश कुमार विपक्षी दल एकजुटता की कोशिश कर रहे हैं ताकि बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ सकें. नीतीश कुमार 2024 चुनाव के पहले विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हुए हैं. इसी सिलसिले में वह लगातार विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं. इसको लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनसीपी चीफ शरद पवार, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, नवीन पटनायक और ममता बनर्जी सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी. इसके बाद सभी ने एक बात दोहराई थी कि आने वाले दिनों में आगे की रणनीति को लेकर हम चर्चा करेंगे.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के 'सपने' को पूरा करेंगे बिहारी! हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए बाबा को बिहार पर भरोसा क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget