एक्सप्लोरर

Gaya Dham: CM नीतीश तेजस्वी संग पहुंचे गया, कई योजनाओं का किया शिलान्यास, पितृपक्ष मेला की तैयारियों का लिया जायजा

Pitripaksha Mela: इस माह से गया में पितृपक्ष मेला शुरू होने वाला है. वहीं, गया में कई योजनाओं को लेकर सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव शुक्रवार को पहुंचे.

गया: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शुक्रवार को गया पहुंचे. इस दौरान सीएम ने कई भवन का उद्घाटन और शिलान्यास किया. आगामी 28 सितंबर से विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला (Pitrupaksha Mela) का उद्घाटन होना है. 15 दिनों तक आयोजित होने वाला पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से लाखों की संख्या में हिंदू धर्मावलंबी यहां पहुंचकर अपने पितरों को मोक्ष की कामना को लेकर पिंडदान, तर्पण और कर्मकांड करेंगे. इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है. इसको लेकर नीतीश सरकार काफी अलर्ट और एक्शन में दिख रहा है.

इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास

गया में सीएम नीतीश कुमार ने बाईपास पर बिपार्ड में भवन का उद्घाटन, सीताकुंड में सीता पथ का उद्घाटन, विष्णुपद मंदिर के मुख्य द्वार पर बने प्याऊ से गंगाजल की आपूर्ति का लोकार्पण, संक्रामक अस्पताल परिसर में 120 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होने वाला 1080 बेड वाला गया जी धर्मशाला का शिलान्यास, बोधगया के बीटीएमसी भवन का उद्घाटन किया. 

विष्णुपद मंदिर में सीएम ने पूजा अर्चना की

साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में पितृपक्ष मेला की तैयारियो से संबंधित जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वहीं, नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की. इसके बाद देवघाट, शमशान घाट का निरीक्षण किया. जिला प्रशासन के द्वारा पितृपक्ष मेला को लेकर की गई तैयारियों का घूम घूमकर जायजा भी लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए. इस बार गया में पितृपक्ष मेला की खास तैयारी की जा रही है. नीतीश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक गया जी तीर्थ स्थल है. वहीं, इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: G20 Summit 2023: 'इंडिया' और भारत पर मचे घमासान के बीच दिल्ली पहुंच रहे CM नीतीश, G20 के भोज में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget