एक्सप्लोरर

लोहिया पथ परियोजना का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, कहा- 2022 तक पूरा हो जाएगा काम

सीएम नीतीश ने बताया कि लोहिया पथ चक्र बनने के बाद 49 रास्ते अलग-अलग बनेंगे. सभी जगहों के कांसेप्ट को देखते हुए इसका काम शुरू किया गया. लेकिन काम शुरू होने के बाद कुछ परेशानी आयी और फिर उसका समाधान भी निकाला गया.

पटना: सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने शुक्रवार को लोहिया पथ चक्र परियोजना का निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान लोहिया पथ चक्र परियोजना के अंतर्गत सर्कुलर रोड जंक्शन, पुनाईचक जंक्शन, हड़ताली मोड़ जंक्शन के पास मल्टी जंक्शनल ट्रैफिक व्यवस्था के लिए संरचनात्मक निर्माण कार्य का जायजा लिया.

निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि दस साल पहले ही आईआईटी दिल्ली की एक परियोजना को देखकर उनके मन में यह बात आई थी कि सभी जगह सड़क और पुल का कितना निर्माण हो रहा है. इसके बाद उन्होंने देखा कि यह (बेली रोड) पूरा का पूरा इलाका ऐसा है जहां ट्रैफिक का दबाव आने वाले दिनों में बढ़ता चला जाएगा, तो उन्होंने ऐसा एक सिस्टम बनाना चाहिए जिसमें कोई भी कहीं जाना चाहता हो तो उसका एक अलग रास्ता हो और उसी के हिसाब से यह काम किया जा रहा है.

सीएम नीतीश ने बताया कि लोहिया पथ चक्र बनने के बाद 49 रास्ते अलग-अलग बनेंगे. सभी जगहों के कांसेप्ट को देखते हुए इसका काम शुरू किया गया. लेकिन काम शुरू होने के बाद कुछ परेशानी आयी और फिर उसका समाधान भी निकाला गया. इसलिए काम में थोड़ी देरी हुई है. जितनी तेजी से काम होना चाहिए था, उतना तेजी से नहीं हो पाया है.

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि काम तेजी से होगा. लेकिन ऐसा अभी तक क्यों नहीं हुआ, इस संबंध में हमने क्वेरी की डिटेल मंगाया. इसके बाद आज खुद आकर निरीक्षण किया. हालांकि, लोगों ने मुझे आश्वस्त किया है कि यह वाला पार्ट जून माह के अंत तक पूरा हो जाएगा. वहीं, आगे का भी जो भी काम है, अगले साल दिसंबर माह तक पूरा हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि जब यह पूरा तैयार हो जाएगा, पूरी तरह से फंक्शनल हो जाएगा तो उन्होंने इसके सुरक्षा के भी इंतजाम के लिए कहा है. यह एक नया कांसेप्ट है. उन्हें भरोसा है कि अगर यह परियोजना सफल हुई तो दूसरे राज्य के लोग भी आकर इसे देखेंगे और अपने राज्य में इसका निर्माण कराएंगे. ये इतना उपयोगी होगा कि इसे सभी जगह इम्प्लीमेंट किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget